Agnibaan
खास है अग्निबाण
300 किलोग्राम तक के भार को 700 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित कक्षाओं में ले जाने में सक्षम अग्निबाण निम्न और उच्च झुकाव वाली दोनों कक्षाओं तक पहुंच सकता है और इसे 10 से अधिक लॉन्च पोर्ट तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपने सभी चरणों में LOX/केरोसीन इंजन द्वारा संचालित अग्निबाण को ग्राहक द्वारा कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। मिशन, उपग्रह और लॉन्च पोर्ट ही तय करेंगे कि पहले चरण में कितने इंजन लगेंगे।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी अग्निकुल कॉसमॉस को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा के भीतर अग्निकुल के अपने और भारत के एकमात्र निजी लॉन्चपैड से अपना पहला लॉन्च सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अग्निकुल ने SDSC-SHAR के भीतर अग्निकुल के अपने और भारत के एकमात्र निजी लॉन्चपैड से अपना पहला प्रक्षेपण सफलतापूर्वक पूरा किया। सिंगल पीस 3D प्रिंटेड रॉकेट इंजन वाली दुनिया की पहली उड़ान होने के अलावा, यह नियंत्रित उड़ान सेमी क्रायोजेनिक इंजन वाली भारत की पहली उड़ान भी है। वाहन को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन किया गया था और IIT मद्रास के भीतर अग्निकुल की सुविधाओं में असेंबल किया गया था।
