देश

पहलगाम हमले के बाद बारामूला में घुसने की फिराक में थे 2 आतंकी, सेना ने गोलियों से भून दिया

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। आतंकियों की इस घुसपैठ को सेना ने नाकाम करते हुए उन्हें घेर लिया है और उनका एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो आतंकी मारे गए हैं।

Image

बारामूल में सेना ने आतंकियों के घेरा (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब बारामूला में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इसी बीचे ये आतंकी सेना की रडार पर आ गए और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। ताजा अपडेट के अनुसार सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा

इससे पहले भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए कहा था- 23 अप्रैल 2025 को, लगभग 2-3 यूआई आतंकवादियों ने उरी नाला, बारामुल्ला में सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ करने की कोशिश की, एलसी पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और उन्हें रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। ऑपरेशन जारी है।

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा और सख्त

वहां पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी है। सीमा पर और कश्मीर के अंदर सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। खुद गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

घुसपैठ की यह कोशिश मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के 24 घंटे से भी कम समय में की गई है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article