देश

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को शपथ ली, बताते हैं कि वो अब 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जायेंगे।

Image

18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Visit: केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति भवन से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली पीएम मोदी के साथ ही 71 सांसदों ने मंत्रिपद की शपथ ली वहीं खबर सामने आई है कि पीएम मोदी अब 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जायेंगे।

ये पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला दौरा होगा वो 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचेंगे ये एक दिवसीय दौरा होगा, वहां पीएम मोदी किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे इस दौरान पीएम किसानों के साथ संवाद करेंगे।

वो काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा करेंगे

साथ ही वो काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा करेंगे इसके अलावा वो दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे, पीएम मोदी के दौरे को लेकर काशीवासी बेहद उत्साहित हैं और पीएम के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे थे

पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे थे, उन्होंने 1.52 लाख से अधिक वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की है। पीएम मोदी वाराणसी में दौरे के दौरान जीत के लिए काशीवासियों का धन्यवाद करेंगे।

चुनाव में पीएम मोदी को 6,12,970 वोट मिले

पीएम मोदी को वाराणसी लोकसभा सीट पर अजय राय से तगड़ी टक्कर मिली।इस चुनाव में पीएम मोदी को 6,12,970 वोट मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय भी 4,60,457 वोट हासिल करने में कामयाब रहे यानी पीएम मोदी को 1,52,513 वोटों के अंतर से जीत मिली है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article