Mayawati nephew ishan anand: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती का प्रदेश की राजनीति में खासा दबदबा रहा है और उन्हें सख्त प्रशासक माना जाता था पर अब उनके भतीजे आकाश आनंद को ही मायावती की पार्टी में सबसे ताकतवर नेता माना जाता था अब मायावती के जन्मदिन पर एक तस्वीर सामने आई है।
इस तस्वीर के मुताबिक यह पहली बार है कि आकाश के छोटे भाई ईशान सार्वजनिक मंच पर सामने आए हैं, गौर हो कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का बुधवार, 15 जनवरी 2025 को जन्मदिन मनाया जा रहा है, इस मौके पर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
मायावती के जन्मदिन पर उनके मंच पर एक नया चेहरा दिखा ये है आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद का उनको भी मंच पर स्थान मिला, इस खास तस्वीर को बसपा चीफ के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है।
इसमें मायावती के साथ आकाश आनंद और ईशान आनंद हैं कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आकाश के बाद ईशान भी सियासत में पदार्पण करने वाले हैं इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
सोशल मीडिया पर नेताओं ने मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।'
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, 'सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनायें।' उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को शुभकामनाएं दीं।
पूर्व सांसद मायावती उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
