देश

'देवबंद में बहुत प्यार मिला, दिल्ली और काबुल के बीच बढ़ेंगी मुलाकातें...': अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि देवबंद में सभी लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और मुझ पर बरसाए गए प्यार के लिए मैं आप सभी लोगों का आभारी हूं।

Image

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी ने देवबंद पहुंच की मीडिया से बात। (ANI)

Afghan Foreign Minister in India: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि उन्हें देवबंद में बहुत प्यार मिला। मुत्तकी भारत के दौरे पर हैं और इस दौरान वे शनिवार को सहारनपुर के देवबंद पहुंचे। जहां वहां उन्होंने कहा, 'देवबंद में सभी लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और मुझ पर बरसाए गए प्यार के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते और बेहतर हों। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद, मैं कह सकता हूं कि हमारा भविष्य उज्ज्वल है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली और काबुल के बीच हमारी मुलाकातें बढ़ेंगी...'

दारुल उलूम देवबंद पहुंचे मुत्तकी

मुत्तकी का शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एएनआई से खास बातचीत में उन्होंने भारत-अफगानिस्तान संबंधों के उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला और द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति का संकेत दिया। मुत्तकी ने उलेमाओं और क्षेत्र के लोगों को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की सराहना की।

मुत्तकी ने बताया, 'अब तक का सफ़र बहुत अच्छा रहा है। सिर्फ दारुल उलूम के लोग ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के सभी लोग यहां आए हैं। मैं उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका आभारी हूं।'

भारत दौरा

मुत्तकी की यात्रा भारत और अफगानिस्तान के बीच मजबूत होते राजनयिक संबंधों को दर्शाती है। मुत्तकी की यात्रा का उद्देश्य आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित भारत-अफ़ग़ानिस्तान संबंधों को मजबूत करना है। बता दें कि अफगानिस्तान के विकास में भारत एक महत्वपूर्ण निवेशक रहा है, और इस यात्रा से आर्थिक संबंधों, व्यापार और निवेश को बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया जा सकता है।

बता दें कि अफगान विदेश मंत्री रविवार को आगरा में ताजमहल देखने भी जाएंगे। इससे पहले 10 अक्टूबर को, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की थी, जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी हितों के व्यापक मुद्दों के साथ-साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की थी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग