देश

लालू यादव को भारत रत्न देने की वकालत करना हास्यास्पद, जेडीयू ने किया तेजस्वी पर पलटवार

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा, तेजस्वी को यह पता होना चाहिए कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है...यह उन लोगों को नहीं दिया जाता जो घोटालों में शामिल रहे हों ।

Image

लालू यादव

Photo : PTI

Bharat Ratna for Lalu Yadv Row: बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल (यू) ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को भारत रत्न दिए जाने की वकालत किए जाने को हास्यास्पद करार दिया है। जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद के बेटे द्वारा उनके लिए भारत रत्न दिए जाने की वकालत करना हास्यास्पद है। वह (तेजस्वी यादव) अपने परिवार से आगे नहीं सोच सकते।

राजीव रंजन ने कसा तंज

राजीव रंजन ने कहा, उन्हें (तेजस्वी) यह पता होना चाहिए कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है...यह उन लोगों को नहीं दिया जाता जो घोटालों में शामिल रहे हों । उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि महान व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है... घोटालों में शामिल व्यक्तियों को भारत रत्न देने का कोई प्रावधान नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए सोमवार को दावा किया था, आज कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए लालूजी को गाली दे रहे हैं। यही लोग एक दिन लालूजी के लिए भारत रत्न की मांग करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article