देश

अधीर रंजन चौधरी का दावा, 3560 भारतीय कंपनियों में डायरेक्टर चाइनीज हैं, बोले- मैं चैलेंज करता हूं, जाकर करें चेक

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 16, 2022, 09:58 PM IST

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि 3560 भारतीय कंपनियों में चीनी डायरेक्टर हैं। मैं इसको लेकर चुनौती देता हूं। जाकर जांच करें। इन बातों पर संसद में खुलकर चर्चा करें। राहुल गांधी इन बातों से सरकार को अवगत कराते हैं और उन्हें यह पसंद नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पिछले 8 सालों में कभी मीडिया के सामने आए हैं? राहुल गांधी पूरी दुनिया में जाते हैं और सीधे जनता से बात करते हैं।

Image

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

Photo : ANI

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार (16 दिसंबर) को कहा कि अगर विपक्ष सरकार को किसी मुद्दे से अवगत कराता है तो इसमें दिक्कत क्या है, उन्हें इसका बुरा क्यों लगता है? अगर भारत और चीन के बीच सबकुछ ठीक है तो फिर यथास्थिति बहाल करने की क्या जरूरत है? चीन को दंडित करने के बजाय वे चीन के व्यापार में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 3560 भारतीय कंपनियों में चीनी डायरेक्टर हैं। मैं इसे चुनौती देता हूं। जाकर जांच करें। इन बातों पर संसद में खुलकर चर्चा करें। राहुल गांधी इन बातों से सरकार को अवगत कराते हैं और उन्हें यह पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पिछले 8 सालों में कभी मीडिया के सामने आए हैं? राहुल गांधी पूरी दुनिया में जाते हैं और सीधे जनता से बात करते हैं। यह साबित करता है कि कौन परिपक्व है और कौन नहीं। पीएम मोदी हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं जबकि राहुल गांधी पैदल चलते हैं और भारत जोड़ो यात्रा के लिए जाते हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और 'अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है।'

पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो चीन का खतरा है और मुझे तो वो स्पष्ट है और मैं इसको अब दो-तीन साल से कह रहा हूं वो बिल्कुल स्पष्ट है और केंद्र सरकार उसको छिपाने की कोशिश कर रही है। सरकार उसको नजरअंदाज कर रही है मगर उस खतरे को ना छुपाया जा सकेगा और ना ही उसे अनदेखा किया जा सकेगा।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन, भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी तैयारी चल रही है। उनका लद्दाख की तरफ और अरूणाचल की तरफ पूरा आफेंसिव प्रिपेरेशन (युद्ध की तैयारी) चल रहा है। हिन्दुस्तान की सरकार सोई हुई है। उन्होंने कहा कि बात को हिन्दुस्तान की सरकार सुनना नहीं चाहती है। मगर चीन तैयारी चल रही है, तैयारी युद्ध की है तैयारी कोई घुसपैठ की नहीं है। तैयारी युद्ध की है।

राहुल ने आगे कहा कि अगर कोई भी इन बातों को समझता है अगर आप उनके हथियारों का पैटर्न देख लें। वो क्या कर रहे हैं वहां पर वो युद्ध की तैयारी कर रहे हैं और हमारी सरकार उस बात को छुपाती है और उस बात को शायद स्वीकार नहीं कर पा रही है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित