देश

DU: रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, डीयू प्रशासन का वादा- जल्द होगा सुधार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:01 PM IST

DU: कुछ दिन पहले डीयू विधि संकाय के विद्यार्थियों के परीक्षाओं का परिणाम आया था। जिसमें कई विद्यार्थियों के अंकपत्र में 0 अंक या अनुपस्थित दिखा कर फेल कर दिया गया था। इसी को लेकर छात्रों में नाराजगी थी, जिसके बाद छात्र संगठन एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया।

Image

ABVP ने किया प्रदर्शन

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

DU: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार (21 October 2022) को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के विधि संकाय के रिजल्ट में आई गड़बड़ी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली विश्विद्यालय प्रशासन ने सूचना जारी कर परिणामों की गड़बड़ी को जल्द से जल्द सुधारने की बात कही।

दरअसल कुछ दिन पहले डीयू विधि संकाय के विद्यार्थियों के परीक्षाओं का परिणाम आया था। जिसमें कई विद्यार्थियों के अंकपत्र में 0 अंक या अनुपस्थित दिखा कर फेल कर दिया गया था। जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक गूगल फॉर्म जारी कर छात्रों की राय ली। इसी पर संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन करने का फैसला किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ABVP उत्तरी विभाग के संयोजक रोहित शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जारी हुए विधि संकाय के परिणामों में आई गड़बड़ी को लेकर उनके छात्र संगठन ने विधि संकाय में भारी संख्या छात्रों के साथ प्रदर्शन को अंजाम दिया। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचना जारी कर सभी परिणामों में तात्कालिक सुधार लाने की बात कही है।

बता दें कि प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के पास पहुंचे थे। अब प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद छात्रों में खुशी है कि उनके रिजल्ट में सुधार हो जाएगा। डीयू प्रशासन के इस फैसले से दर्जनों छात्रों को फायदा पहुंच सकता है। हालांकि ये सुधार कबतक होगा, इसकी तय तारीख की जानकारी प्रशासन ने नहीं दी है। फिर भी छात्रों को उम्मीद है कि ये सुधार जल्द ही हो जाएगा।

प्रेरित कुमार
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article