देश

राघव चड्ढा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन, 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता

Raghav Chadha: AAP के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद मुंबई में राघव चड्ढा के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस घटनाक्रम से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

Image

AAP कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा

Raghav Chadha: महाराष्ट्र के मुंबई में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं (aap workers protest) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब पार्टी को एक बड़ा झटका लगा। शुक्रवार को राघव चड्डा समेत AAP के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं।

इन नेताओं ने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटकने का लगाया आरोप

इन नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व में पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है। उनका कहना है कि जिस सोच और ईमानदारी के साथ पार्टी की शुरुआत हुई थी, अब वह पहले जैसी नहीं रही। इसी फैसले के विरोध में AAP कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और राघव चड्ढा के घर के बाहर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम पार्टी और उसके समर्थकों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने नेताओं से अपने फैसले पर दोबारा सोचने की अपील भी की।

आप पार्टी के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय

वहीं, दूसरी ओर पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का कहना है कि उन्होंने यह फैसला सोच-समझकर लिया है। उनका मानना है कि अब वे नई पार्टी में रहकर जनता की बेहतर सेवा कर पाएंगे। इस घटनाक्रम ने राजनीति में हलचल मचा दी है और आने वाले समय में इसके असर देखने को मिल सकते हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले ने AAP के अंदर चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है। पार्टी के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि पार्टी इस संकट से कैसे उबरती है और अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा दोबारा जीत पाती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article