ताजा खबर 9 January 2024 : 22 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और शराब की दुकानें, भारतीयों के बॉयकाट के बाद मालदीव के राष्ट्रपति की चीन से गुहार
Check- Ayodhya Ram Mandir News Live Updates Here
अयोध्या में हर साल मनाया जाएगा 'प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव', 7 स्टार शाकाहारी होटल भी बनेगा
यूपी सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक ऐसा सेवन स्टार होटल बनेगा, जिसमें केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को हर वर्ष आयोजित करने की घोषणा भी की गई, पढ़ें पूरी खबरअयोध्या राममंदिर में लग रहे हैं 'सोने के दरवाजे', पहली तस्वीर आई सामने
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोरों से तैयारियां चल रही हैं इसी क्रम में राम मंदिर में लग रहे सोने के दरवाजे की झलक सामने आई है, पढ़ें पूरी खबरमशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट
डॉक्टरों का कहना है कि अगले कुछ घंटे उनके लिए काफी अहम हैं, इस खबर के बाद उनके चाहने वाले और फैंस उनके अच्छे होने की दुआ कर रहे हैं, पढ़ें पूरी खबरआगरा में भीषण हादसा: नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक ने कई गाड़ियों को रौंदा
नेशनल हाईवे पर शराब पिए ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और आधा दर्जन कार सहित कई बाइक सवारों को एक किलोमीटर तक रौंदता हुआ दौड़ता चला गया। हादसे में तीन की मौत हो गई व कई घायल हैं, पढ़ें पूरी खबरईडी अधिकारियों पर हमले के बाद गृह मंत्रालय सख्त
ईडी पर हमले के बाद टीएमसी नेता शाहजहां शेख फरार चल रहा है। ईडी ने अंदेशा है कि वह देश छोड़कर भाग सकता है। ऐसे में उसके खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया गया है, पढ़ें पूरी खबरभारतीयों के बॉयकाट के बाद मालदीव के राष्ट्रपति की चीन से गुहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ मालदीव के कुछ मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर राजनयिक विवाद पैदा होने के बाद भारतीय पर्यटकों (Indian tourists) द्वारा आरक्षण रद्द करने की घटनाओं के बीच मुइज्जू की अपील आई है, पढ़ें पूरी खबरवंदे भारत एक्सप्रेस से इन प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों की करिये सैर
भारत के तमाम शहरों के जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हैं। महानगरों समेत छोटे शहरों को भी ये ट्रेनें कवर कर रही हैं। आइये जानते हैं इनमें से कौन सी वंदे भारत एक्सप्रेस किन तीर्थ क्षेत्रों तक जाती हैं, पढ़ें पूरी खबरखत्म नहीं हो रहीं जेल में बंद इमरान खान की मुश्किलें
नौ मई, 2023 को इस्लामाबाद में भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इस दौरान रावलपिंडी में सेना मुख्यालय सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठान और सरकारी भवनों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई, पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति ने अहमदाबाद में किया रोड शो
अहमदाबाद में पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति का रोड शो हुआ, इससे पहले यूएई के राष्ट्रपति के अहमदाबाद पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया था, पढ़ें पूरी खबरफ्रांस को मिला सबसे युवा समलैंगिक प्रधानमंत्री
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया। समाचार एजेंसी एएफपी ने राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा कि गैब्रिएल फ्रांस के सबसे युवा और घोषित रूप से गे पीएम होंगे, पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी के समर्थन में आए शरद पवार
भारत-मालदीव विवाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है, पढ़ें पूरी खबरसूचना सेठ ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास...
पुलिस के सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना सेठ ने गोवा के एक होटल में पहले अपने 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसने अपना बायां हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, लेकिन बाद में उसका मन बदल गया, पढ़ें पूरी खबरSBI कार्ड समेत इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड के नियमों में हुए बड़े बदलाव
कई प्रमुख भारतीय बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों और ऑफर्स में बदलाव किया है। एसबीआई कार्ड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड्स के नियमों बदल हैं, पढ़ें पूरी खबरSuchana Seth: इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो के साथ आखिरी पोस्ट...
सूचना सेठ ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पहली और आखिरी बार अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट की थी। इसके करीब तीन महीने बाद उसने अपने 4 साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया, पढ़ें पूरी खबरनहाती हुई महिला का अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया शख्स, लोगों ने किया वो हाल
नहा रही एक महिला का अश्लील वीडियो बनाते हुए एक व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया जिसे पब्लिक ने सजा दी, उसे उसे खंभे से बांधकर पीटा गया, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली हैं, पढ़ें पूरी खबरअब 'उग्रम' करेगा देश के दुश्मनों का काम तमाम
सशस्त्र बलों को एक नया आधुनिक एवं घातक असॉल्ट राइफल मिलने जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इकाई द अर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (ARDE) ने हैदराबाद की एक निजी कंपनी के साथ मिलकर इस घातक राइफल को तैयार किया है, पढ़ें पूरी खबरडीजीसीए ने दो और उड़ान प्रशिक्षण संगठनों को दी मंजूरी
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दो और उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) को मंजूरी दे दी है। इससे देश में एफटीओ की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई। नियामक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गुजरात के भावनगर में ड्यून्स एविएशन अकादमी और मध्य प्रदेश के खजुराहो में भारतीय फ्लाइंग अकादमी को मंजूरी दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि इन मंजूरी के साथ ही देश में एफटीओ की संख्या बढ़कर 36 हो गई। इससे भारत में अधिक पायलट प्रशिक्षित करने की क्षमता बढ़ रही है।बिलकीस बानो के मामले को गंभीरता से ले महाराष्ट्र सरकार: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि वह बिलकीस बानो के मामले को गंभीरता से ले और इस बात को ध्यान में रखे कि उच्चतम न्यायालय ने इस जघन्य अपराध के बारे में क्या कहा है। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को गुजरात सरकार पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए 2002 के दंगों के दौरान बिलकीस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 11 दोषियों को सजा में छूट देने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया और दोषियों को दो सप्ताह के अंदर जेल भेजने का निर्देश दिया। गुजरात सरकार ने सभी 11 दोषियों को 15 अगस्त 2022 को सजा में छूट दे दी थी और उन्हें रिहा कर दिया था।हिंदू अमेरिकियों ने ह्यूस्टन में कार रैली निकाली
इस माह के अंत में अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने रविवार को ह्यूस्टन में एक विशाल कार रैली निकाली। यह रैली भजन और जय श्री राम के नारे लगाते हुए रास्ते में 11 मंदिरों में भी रुकी। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका ने मंदिर के पदाधिकारियों को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया। भारत और अमेरिका के झंडे और राम मंदिर की छवि वाले भगवा बैनर लिये 500 से अधिक लोगों ने 216 कारों की लगभग पांच किलोमीटर लंबी कतार के साथ रैली निकाली। इस दौरान अपनी मोटरसाइकिल पर आठ पुलिसकर्मी भी रैली के साथ-साथ मौजूद रहे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शमी सहित अन्य को खेल पुरस्कारों से नवाजा
भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई। टखने की चोट से उबर रहे शमी सम्मान हासिल करने के लिए समारोह में मौजूद थे। उन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में सात मैच में 24 विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।तमिलनाडु में परिवहन संघों की हड़ताल, 80 प्रतिशत बसों का ही संचालन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) से जुड़े संघों के हड़ताल के आह्वान के बीच मंगलवार को तमिलनाडु में लगभग 80 प्रतिशत बसों की संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और कन्याकुमारी जिलों सहित कई हिस्सों में राज्य सरकार की बसों का संचालन किया गया जिससे यात्रियों को आवाजाही में सुविधा हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चेन्नई में मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) के अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि बसों का सामान्य रूप से संचालन हो और हड़ताल से यात्रियों पर ज्यादा असर न पड़े।पश्चिम बंगाल: कार्यवाहक ईडी निदेशक कोलकाता पहुंचे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन कथित सार्वजनिक वितरण और धान खरीद घोटाले की जांच की समीक्षा और पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पर हमलों की पृष्ठभूमि में स्थानीय ईडी प्रतिष्ठान की सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मध्य रात्रि को यहां पहुंचे ईडी प्रमुख के मंगलवार को एजेंसी के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ घायल अधिकारियों से भी मिलने की उम्मीद है। उनके यहां राजभवन में राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस से भी मुलाकात करने की संभावना है।राजीव मणि को विधायी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया
राजीव मणि को दो साल की अवधि के लिए विधायी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है। भारतीय विधि सेवा (आईएलएस) अधिकारी मणि, वर्तमान में विधि और न्याय मंत्रालय के तहत विधि कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए विधायी विभाग में सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली स्थित हम्मुराबी एंड सोलोमन पार्टनर्स के संस्थापक और प्रबंध साझेदार मनोज कुमार को दो साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर विधायी विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।राजस्थान: कड़ाके की सर्दी के बीच अनेक इलाकों में बारिश
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच बीते चौबीस घंटे में अनेक इलाकों में बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे व शीत लहर का दौर भी जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के कोटा में 22 मिलीमीटर, लाडपुरा में 14 मिमी., बारां में आठ मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली व बारां में भी कई जगह बारिश हुई। इस दौरान राज्य में कई जगह घना कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर शीत लहर दर्ज की गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 7.0 डिग्री, सीकर में 7.2 डिग्री, बाड़मेर में बीकानेर में 7.7 डिग्री व पिलानी में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य में कई जगह बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान व्यक्त किया है।धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद मप्र के शाजापुर के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू
मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर में एक धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों के साथ कुछ लोगों द्वारा झगड़ा और पथराव किये जाने के बाद जिला प्रशासन ने तीन इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम मगरिया इलाके में हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इलाके में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तीन क्षेत्रों - मगरिया, काछीवाड़ा और लालपुरा में तत्काल प्रभाव से आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई है।ईडी की छापेमारी
भूमि उपयोग की शर्तों में कथित रूप से हेरफेर करके जोगेश्वरी में एक होटल के निर्माण के मामले में उद्धव गुट के नेता और विधायक रवींद्र वायकर और उनके सहयोगियों से संबंधित 7 स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ पर भारतीय प्रवासियों को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान के सम्मान में हर साल नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं। यह दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है। हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। वे दुनिया भर में भारत की भावना को मूर्त रूप देते हैं, एकता और विविधता की भावना को बढ़ावा देते हैं।मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में 3.70 करोड़ रुपये बरामद किए
मुंबई पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के कुल 4.56 करोड़ रुपये में से लगभग 3.70 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना चार जनवरी की है जब जालसाजों ने शहर के निवासी एक पीड़ित से शेयर बाजार में निवेश के बदले अच्छे मुनाफे का लालच देकर 4.56 करोड़ रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने तुरंत मुंबई अपराध शाखा के साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सूचना दी।दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का खंडन किया और कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं। रामफोसा ने कहा कि उनके आईसीयू में भर्ती होने की खबरें बढ़ा-चढ़ा कर प्रसारित की गई थीं और वह अधिकारियों की सलाह पर रविवार को घर से काम कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें व्यस्त सप्ताह को लेकर घर पर सुरक्षित वातावरण में रहने की सलाह दी थी। रामफोसा ने सोमवार को रंगभेद विरोधी आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए लिम्पोपो प्रांत में एक पुष्पांजलि समारोह में यह टिप्पणी की।देहरादून में क्लोरीन सिलेंडर लीकेज
उत्तराखंड: देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के झांजरा इलाके में खाली प्लॉट में रखे क्लोरीन सिलेंडर में लीकेज के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने की सूचना मिलने पर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सुरक्षित निपटान हेतु कार्रवाई की जा रही है।हरियाणा: 500 छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया
हरियाणा के सिरसा में एक प्रोफेसर पर महिला कॉलेज की 500 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के इस प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है। इन पीड़िताओं ने प्रोफेसर के निलंबन और हाईकोर्ट के एक रिटायर न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच की मांग की है।राजस्थान के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने दिया इस्तीफा
Karanpur Poll Result: राजस्थान के राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस उम्मीदवार रूपिंदर सिंह कूनर ने सिंह को मिले 83,667 वोटों के मुकाबले 94,950 वोटों के साथ जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार को 5 जनवरी को मतदान से पहले 30 दिसंबर को भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को बाद में कृषि विपणन बोर्ड, इंदिरा गांधी नहर विभाग और अल्पसंख्यक मामलों का विभाग आवंटित किया गया था।गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई की दिल्ली के अस्पताल में मौत
गोरक्षक बिट्टू बजरंगी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने आग में झुलसे उसके भाई की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई है। पिछले साल दिसंबर में, बजरंगी के भाई महेश पांचाल ने आरोप लगाया था कि फरीदाबाद में लोगों के एक समूह ने उसपर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। कुछ दिन बाद, फ़रीदाबाद पुलिस ने कहा कि पांचाल "अलाव" में गिरने के बाद जल गया था और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उसे हत्या के प्रयास के तहत आग लगाई गई थी। नूंह हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए बजरंगी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उसके भाई की सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।फ्रांस की प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने आप्रवासन के कारण पैदा हुए हालिया राजनीतिक तनाव को लेकर अपने पद से इस्तीफा दिया : एपी की खबर।आप-कांग्रेस में मंथन तेज
विपक्षी इंडिया समूह की पार्टी कांग्रेस और आम आदमी की सीटों के बंटवारे को लेकर रविवार को पहली बैठक दिल्ली में हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में आम आदमी पार्टी की ओर से चार राज्यों का फॉर्मूला दिया गया है। आप दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में कांग्रेस से सीटें मांग रही है।भोपाल में कांग्रेस की कई बैठकें
कांग्रेस ने दो महीने पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों मिली करारी हार की पृष्ठभूमि में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को भोपाल में कई बैठकें कीं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव और राजनीतिक मामलों की समितियों और लोकसभा सीट प्रभारियों, जिला प्रमुखों और पार्टी की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों सहित पदाधिकारियों की बैठकें यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गईं।रक्षा, सुरक्षा वार्ता के लिए ब्रिटेन पहुंचे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-ब्रिटेन रक्षा साझेदारी के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने और रक्षा, सुरक्षा व औद्योगिक सहयोग से जुड़े व्यापक मुद्दों पर उच्च स्तरीय वार्ता करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को लंदन पहुंचे। सिंह के साथ रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।चीन-पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता उल्लंघन
अमेरिका ने चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान पर 'धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर हनन में शामिल' होने का आरोप लगाते हुए तीनों को 'विशेष चिंता वाले देश' के रूप में नामित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि 1998 में कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम पारित करने और उसे लागू करने के बाद से धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता को आगे बढ़ाना अमेरिकी विदेश नीति का प्रमुख उद्देश्य रहा है।ओडिशा जाने वाला विमान कोलकाता हवाई अड्डा लौटा
कोलकाता से सोमवार को ओडिशा जाने वाले एक विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में सवार यात्रियों ने दावा किया कि जब विमान उड़ान भर रहा था तब उन्होंने कुछ फटने की आवाज सुनी। कोलकाता-भुवनेश्वर-बेंगलुरु जाने वाले विमान ने शाम 5:10 बजे यहां हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।इंडोनेशिया के तलौद आईलैंड पर भूकंप
इंडोनेशिया के तलौद आईलैंड पर बड़ा भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग
अभिजीत दीपके पहुंचे अपने गांव, अंतिम संस्कार स्थल पर दादी को दी श्रद्धांजलि, अस्थियां देखकर रो पडे़
दिल्ली में आज कांग्रेस और CJP का प्रदर्शन, दिल्ली अभेद किले में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
ओमान में भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 को किया गया रेस्क्यू; दो अब भी लापता
CJI सूर्यकांत ने ठुकराई राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की अपील, मिलने का समय देने से किया इनकार, गिनाए कानूनी कारण
© 2026 Times Horizon Private Limited
