आज की ताजा खबर, नौ जनवरी, 2023: इस कंपनी ने CNG गैस की कीमतों में की वृद्धि

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 9, 2023, 11:34 PM IST

आज की ताजा खबर, नौ जनवरी, 2023: इस बीच, उत्तराखंड के जोशीमठ में राहत और बचाव के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रविवार को केंद्र ने इस मसले पर कहा था कि तात्कालिक प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। विशेषज्ञों से संरक्षण और पुनर्वास के लिए लघु और दीर्घकालीन योजनाएं तैयार करने को कहा गया है।

आज की ताजा खबर 9 जनवरी 2023 Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: उत्तराखंड के दरकते शहर जोशीमठ में आज जियोलॉजिकल सर्वे के लिए आईआईटी रुड़की की टीम भी जाएगी। इस बीच, देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे यूपी के नोएडा में शीतलहर के साथ सोमवार (नौ जनवरी, 2023) सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस बीच, नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट्स डॉ.मनोज कुमार ने आगाह किया कि सर्दियों में हर्ट अटैक (दिल का दौरा) का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि सर्द मौसम दिल पर कई तरीके से असर डालता है। इस बीच, एअर इंडिया की फ्लाइट में हुए सुसू कांड (एक व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने का मामला) में इसके चालक दल के दो सदस्यों के पुलिस जांच में शामिल होने की संभावना है। पढ़िए, आज की बड़ी और अहम खबरें:

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Moscow to Goa Flight: मास्को से गोवा जा रहे विमान में मिली बम की धमकी, जामनगर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मॉस्को से गोवा आ रही एक प्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में बम होने की खबर मिली थी। यह धमकी गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मिली थी।फ्लाइट की लैंडिंग के साथ ही वहां पर बम निरोधक दस्ता और दमकल की टीमें पहुंच गई हैं। इसके अलावा CISF के अधिकारी, साथ ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। विमान की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

अभी नहीं 'दिल्ली की सर्दी' से राहत, मौसम विभाग ने 10 जनवरी के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'

End of Feed