Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) के समर्थकों ने देश में जमकर हंगामा किया.. इस दौरान समर्थकों ने सुरक्षा बाधाओं और पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए संसद भवन, राष्ट्रपति भवन (Presidential Palace ) और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में घुस गए। पिछले हफ्ते लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा (Luiz Inacio Lula da Silva) के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के विरोध में प्रदर्शनकारी हंगामा कर रहे थे। यहां प्रदर्शनकारियों का एक समूह सदन अध्यक्ष की कुर्सी पर चढ़ गया। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आये हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी स्पीकर के डायस पर चढ़कर माइक से छेड़छाड़ कर रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में भीड़ एक पुलिसकर्मी को उसके घोड़े से खींचकर जमीन पर गिराते हुए दिख रही है।
दुनिया
Brazil: पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों का राजधानी में बवाल, संसद; राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुसे प्रदर्शनकारी
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Jan 9, 2023, 09:06 AM IST
Brazil News: ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने बवाल मचा दिया है। ये समर्थक बेकाबू होकर देश की संसद, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुस गए। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के शपथ लेने का विरोध कर रहे हैं।
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के समर्थक, प्रदर्शनकारियों ने ब्रासीलिया में सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर धावा बोल दिया (Photo- AP)
