दुनिया

बेटियों से बेइंतहा प्यार! कस्टडी पाने के लिए पिता ने करवा लिया लिंग परिवर्तन, कहा- अब मैं ही मां हूं, मेरी बेटी दो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 2, 2023, 02:46 PM IST

इक्वाडोर में कानूनी रूप से लिंग चेंज करवाया जा सकता है। इसके लिए वहां के कानून में इसकी इजाजत दी गई है। इसके साथ ही इक्वाडोर का कानून तलाक के दौरान बच्चों की कस्टडी देते समय पिता की तुलना में मां को प्राथमिकता देता हैं। यही वो वजह रही, जिसके कारण एक पिता ने अपना लिंग ही चेंज करवा लिया।

Image

बेटियों के लिए पिता ने चेंज करवाया अपना लिंग (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

इक्वाडोर में एक पिता अपनी बेटियों से इतना प्यार करता था कि उसने अपना लिंग ही चेंज करवा लिया। दरअसल रामोस और उसकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था, जहां बेटियों की कस्टडी पर बात चल रही थी। कहा जा रहा था कि मां को बेटियों की कस्टडी मिल जाएगी, तभी पिता ने इतना बड़ा फैसला ले लिया।

पिता बन गया मां

रिपोर्टों के अनुसार इक्वाडोर का कानून, तलाक के दौरान बच्चों की कस्टडी देने में मां को प्राथमिकता देता है। इस केस में भी कुछ ऐसा ही था, आशंका थी कि मां के पास बच्चों की कस्टडी चली जाएगी, लेकिन पिता रामोस ने हार नहीं मानी, उसने तुरंत ही अपना लिंग ऑपरेशन करवाकर चेंज करवा लिया।

क्या है कानून

इक्वाडोर में कानून इस बात की इजाजत देते है कि लोग अपना लिंग चेंज करना सकते हैं। कानून के अनुसार इक्वाडोर का नागरिक जन्म के समय के समय के सेक्स से अलग अपनी लैंगिक पहचान बता सकता है। इसी कानून का फायदा रामोस ने उठाया। ॉ

बदल गई पहचान

रामोस के आधिकारिक आईडी कार्ड के अनुसार, वह अब 'फेमेनिनो' के रूप में जाना जाएगा। हालांकि, ये अभी भी खुद को एक सिजेंडर पुरुष के रूप में देखता है।रामोस ने दावा किया कि उनकी दो बेटियां अपनी मां के घर में अपमानजनक माहौल में रह रही हैं और उन्होंने पिछले पांच महीनों से उन्हें नहीं देखा है।

लड़ाई है जारी

बेटियों की कस्टडी को लेकर जंग अब भी जारी है। केस अभी खत्म नहीं है। रामोस का कहना है कि चूंकि अब वह लिंग चेंज करके औरत बन चुका है तो उसे बेटियों की कस्टडी मिल जानी चाहिए, वहीं उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!