बिजनेस

Amul के MD आर एस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा, 40 साल पहले सेल्स ऑफिसर के रूप में किया था ज्वाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 06:53 PM IST

Amul MD RS Sodhi Resigns:अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, सोढ़ी पिछले 4 साल से एक्सटेंशन पर थे।

Image

अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

आर एस सोढ़ी (Amul MD RS Sodhi) ने सोमवार को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा (Resigns) दे दिया। जीएमएमएफ अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पादों का विपणन करती है। सोढ़ी ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा, 'मैं सेवा विस्तार पर था। निदेशक मंडल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।' सोढ़ी 40 साल से अधिक समय पहले एक बिक्री अधिकारी के रूप में जीसीएमएमएफ में शामिल हुए थे और जून, 2010 में इसके प्रबंध निदेशक बने थे। वह पिछले दो साल से सेवा विस्तार पर थे। वह भारतीय डेयरी संघ के अध्यक्ष भी हैं।

कंपनी ने जयेन मेहता को MD का चार्ज दिया है

आर एस सोढ़ी के जाने के बाद कंपनी ने जयेन मेहता को MD का चार्ज दिया है बताते हैं कि अमूल को कुछ महीनों बाद एक फुल टाइम प्रबंध निदेशक मिलेगा। साल 2010 में गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केट‍िंग फेडरेशन के शीर्ष पर नियुक्त होने के बाद, आर एस सोढ़ी लगभग पिछले 13 सालों से इसके एमडी के रूप में कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article