LIVE
ताजा खबर : Taza Khabar, 8 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 8 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
JUN 09, 2023 01:04 IST
सादे समारोह में हुई निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की शादी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी एक सादे समारोह में की। सबसे बडी बात यह है कि इस शादी में कोई राजनीतिक दिग्गज शामिल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 22:19 IST
Odisha Train Accident: जिस स्कूल को बनाया 'मुर्दाघर' वहां जाने को तैयार नहीं स्टूडेंट
Bhanga High School Odisha: ओडिशा में बहनागा उच्च विद्यालय के छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आने से डर रहे हैं। इस विद्यालय में रेल हादसे के बाद शव रखे गये थे, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 22:19 IST
बृजभूषण शरण सिंह के लिए बड़ी राहत
Wrestlers Protest: नाबालिग पहलवान के पिता ने मना कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। इससे साफ है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला कमजोर हो सकता है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 20:48 IST
कोरोमंडल ट्रेन एक्सीडेंट से ठीक पहले के अंतिम क्षणों का Video आया सामने!
ओडिशा के बालासोर के बहानागा में घातक ट्रेन दुर्घटना से कुछ मिनट पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) के अंदर का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 20:47 IST
शिखर धवन की पत्नी को दिल्ली की अदालत का आदेश, बेटे को भारत लेकर आएं
: दिल्ली की एक अदालत ने टीम इंडिया के क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अलग रह रही पत्नी आयशा मुखर्जी (Aesha Mukerji) को आदेश दिया है कि वह अपने 9 साल के बेटे को एक पारिवारिक समारोह में भारत लाएं क्योंकि बच्चे पर सिर्फ मां का विशेष अधिकार नहीं होता है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 20:27 IST
कोयला घोटाला: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से ED ने की 4 घंटे पूछताछ
कोयला घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रुजिरा एक परिपक्व लड़की है। अगर जरुरत पड़ी तो वह इस बारे में बात करेंगी, पढें पूरी खबर
JUN 08, 2023 19:17 IST
राघव चड्ढा के सरकारी घर का विवाद गहराया, बंगला आवंटन मामले में कोर्ट लेगी फैसला
पहली बार के सांसद की वजह से राघव चड्डा को टाइप पांच आवास मिलना था लेकिन टाइप सात आवास दे दिया गया था इसीलिए उन्हें आवास खाली करने का नोटिस दिया गया, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 19:16 IST
WTC Final 2023, IND vs AUS Live Score Day 2 Updates
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 469 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके। पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 18:08 IST
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी( Rahul Gandhi) के 'मोहब्बत की दुकान' (Mohabbat Ki Dukan) वाले नारे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि ये कैसा प्यार है जो सेंगोल का अपमान करता है? अपनी ही संसद का बहिष्कार करता है? पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 17:28 IST
मदर डेयरी ने धारा तेल की कीमतों में 10 रुपये की कटौती का किया ऐलान
Mother Dairy cuts Dhara Edible Oil Prices: मदर डेयरी ने अपने खाद्य तेल ब्रांड धारा के तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि धारा के तेल नई MRP के साथ उनके तेल अगले हफ्ते से बाजार में पहुंच जाएंगे, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 17:27 IST
Bihar: रोहतास में पिलर और स्लैब के बीच फंसा बच्चा, बांस से दिया जा रहा है खाना
बिहार के रोहतास से एक खबर सामने आई है, यहां सोन पुल के पिलर और स्लैब के बीच एक बच्चा फंस गया है जिसे बचाने की कोशिशें की जा रही है, NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 16:46 IST
मुंब्रा में उर्दू में लगा पोस्टर, मुस्लिम लड़कियों के लिए निर्देश
मुंबई में मुब्रा मुस्लिम इलाका है। यहां उर्दू में पोस्टर लगाया गया है जिसमें मुस्लिम लड़कियों के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही माता-पिता को बताया गया है कि 18 से 20 साल की बेटियों के लिए क्या-क्या करना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 16:01 IST
नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल Agni Prime का सफल परीक्षण
भारत ने अपनी सुरक्षा स्थिति को मजबूत करते हुए नई मिसाइल का परीक्षण किया है। नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का गुरुवार को ओडिशा तट के एक द्वीप से सफल परीक्षण किया गया, पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 14:40 IST
सीएम योगी ने बच्ची को दी चॉकलेट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और अदालत परिसर में बुधवार को गोली लगने से घायल डेढ़ साल की बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। लखनऊ अदालत परिसर में माफिया संजीव माहेश्वरी जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और यह बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
JUN 08, 2023 14:38 IST
3.6 लाख करोड़ के नोटों में से आधे बैंकों के पास आ गए वापस
19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों (Rs 2000 Note) को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे और लोग 23 मई से 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक शाखा में अन्य नोटों के बदले उन्हें चेंज करा सकते हैं। आरबीआई के सर्कुलर के मुताबिक बैंकरों ने खुलासा किया है कि 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा कराने की प्रोसेस में अधिकतर भारतीय 2000 रुपये के करेंसी नोटों को बदलने के बजाय जमा करना पसंद कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
JUN 08, 2023 14:23 IST
संजीव जीवा की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट
संजीव जीवा की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तार नहीं किए जाने की लगाई अर्जी पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 13:39 IST
मृत यात्रियों की पहचान एआई के जरिए
Balasore Train Accident: एआई और सिम कार्ड के जरिए मृत यात्रियों की हो रही है पहचान पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 13:02 IST
केरल पहुंचा मानसून, आईएमडी ने की घोषणा
देर से ही सही मानसून ने दी दस्तक, आईएमडी ने मानसून के केरल पहुंचने की घोषणा की पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2023 12:37 IST
JNU कैंपस में छात्राओं को चलती कार के अंदर खींचने की कोशिश
राजधानी की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम प्राय: किसी न किसी विवादों में आ ही जाता है। इस बार भी यहां पर एक ऐसी घटना घटित हुई जिसके बाद से छात्राओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है। दरअसल, मंगलवार देर रात यहां पर दो छात्राओं से छेड़छड़ करने के बाद उन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई। इस घटना में सिर्फ छेड़छाड़ ही नहीं बल्कि दूसरे छात्रों से मारपीट की बात भी बताई गई है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 08, 2023 12:37 IST
बोले जयशंकर- अर्थव्यवस्था पर हम डाल रहे अहम असर
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि विश्व का बड़ा हिस्सा अब हमारे हिंदुस्तान को विकासशील भागीदार के तौर पर देखता है और हम लोग इकनॉमी पर अहम असर डाल रहे हैं। उन्होंने इसके साथ जोर देते हुए यह भी बताया कि भारत किसी के दबाव में नहीं आता है। ये बातें गुरुवार (आठ जून, 2023) को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर कहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर बोले, "दुनिया का बड़ा हिस्सा अब भारत को एक विकासशील भागीदार के रूप में देखता है। हम अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं, जिसे दुनिया ने भी माना है।" पूरी खबर पढ़ें
