देश

सादे समारोह में हुई निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की शादी, किसी राजनीतिक नेता को नहीं किया गया आमंत्रित

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 9, 2023, 12:03 AM IST

Nirmala Sitharaman Daughter Marriage: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी एक सादे समारोह में की। सबसे बडी बात यह है कि इस शादी में कोई राजनीतिक दिग्गज शामिल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की शादी (तस्वीर सौजन्य-ट्विटर)

Nirmala Sitharaman Daughter Marriage: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी एक सादे समारोह में की। शादी समारोह के लिए वित्त मंत्री ने बेंगलुरु में अपने घर को चुना। परिवार और दोस्त ही इस शादी में शामिए हुए। कोई राजनीतिक दिग्गज शामिल नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे और किसी भी राजनीतिक नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था।

गुजरात के रहने वाले प्रतीक के साथ वांगमयी की शादी ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार हुई और उडुपी अदामरू मठ के संत दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित थे। शादी आदमरू मठ के वैदिक क्रम में संपन्न हुई।

वांगमयी मिंट लाउंज के फीचर डिपार्टमेंट के बुक्स एंड कल्चर सेक्शन में काम करती हैं। इससे पहले वह द हिंदू में फीचर राइटिंग का काम करती थीं। उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

वायरल वीडियो के मुताबिक शादी के दौरान वांगमयी गुलाबी साड़ी पहने नजर आ रही थीं, जबकि प्रतीक सफेद शॉल और पंच पहने हुए थे। सीतारमण को चमकीले नारंगी ब्लाउज के साथ नीले रंग की साड़ी पहने देखा गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article