LIVE

लालू यादव को I.N.D.I.A का संयोजक बनाएगी कांग्रेस, नूंह में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक

लालू यादव को I.N.D.I.A का संयोजक बनाएगी कांग्रेस, नूंह में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक
लालू यादव को I.N.D.I.A का संयोजक बनाएगी कांग्रेस, नूंह में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट जल्द ही शुरू होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू होकर पूर्वोत्तर राज्य मेघालय तक चलने वाला है। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 5 सितंबर को होंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका पुराना सरकारी आवास फिर से आवंटित होने की खबरों पर मंगलवार को कहा कि उनका घर पूरा हिंदुस्तान है वहीं मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में अलग-अलग नजारे देखने को मिले। ऐसे ही एक मामले में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हनुमान चालीसा के कुछ अंश पढ़े,जब एक विपक्षी सदस्य ने यह सवाल कर दिया कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा याद है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...

AUG 08, 2023 23:33 IST

सीमा हैदर- सचिन की Love Story पर बनेगी फिल्म 'कराची टू नोएडा'

अभी तक ना तो सीमा हैदर के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हो पाया है और ना ही उसके कागजात वेरिफाई होकर पाकिस्तान से वापस आए हैं,फिर भी सीमा हैदर और सचिन सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले जिस प्रोड्यूसर ने सीमा हैदर और सचिन को ''ए टेलर मर्डर स्टोरी'' में काम करने का ऑफर दिया था। पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 22:28 IST

क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से शहबाज शरीफ देने जा रहे इस्तीफा?

प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ ने बुधवार यानी 9 अगस्त को सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को औपचारिक सिफारिश भेजने का अपना इरादा घोषित किया है, पढ़ें पूरी खबर
AUG 08, 2023 21:01 IST

नूंह में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक

हरियाणा सरकार ने नूंह में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगाने का फैसला किया है, राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट बैन रहेगा, पढ़ें पूरी खबर
AUG 08, 2023 20:25 IST

लालू प्रसाद यादव को I.N.D.I.A का संयोजक बनाएगी कांग्रेस

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' भले ही अभी नया-नया है, लेकिन इसके गठन के साथ ही इसमें दरार दिखने लगी है। टीएमसी, आप पहले से ही सवालों के घेरे में आए, अब कांग्रेस के लालू प्रेम के कारण नीतीश कुमार का साइड लाइन होना तय है। पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 19:25 IST

अब ED की रडार पर आए झारखंड CM हेमंत सोरेन

ईडी की रडार पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आ गए हैं। जमीन घोटाले में ईडी (ED) ने अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले हेमंत सोरेन से माइनिंग घोटाले में पूछताछ कर चुकी है, अब जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन को तलब किया है। पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 18:31 IST

गुजरात से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पार्ट 2

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट जल्द ही शुरू होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू होकर पूर्वोत्तर राज्य मेघालय तक चलने वाला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पहले 'नवंबर से पहले' गुजरात के पोरबंदर से अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट तक मार्च की संभावना जताई थी। पढ़ें पूरी खबर
AUG 08, 2023 17:41 IST

EC ने 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख की तय

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 5 सितंबर को होंगे। पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 17:29 IST

राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका पुराना सरकारी आवास फिर से आवंटित होने की खबरों पर मंगलवार को कहा कि उनका घर पूरा हिंदुस्तान है, पार्टी मुख्यालय में जब कांग्रेस की एक बैठक के लिए राहुल गांधी पहुंचे, तो संवादाताओं ने उनसे उनके पुराने आवास '12 तुगलक लेन' के फिर से आवंटित किये जाने के बारे में सवाल किया। पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 16:55 IST

चंद्रमा पर अंतरिक्षयान भेजने की होड़

23 अगस्त का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाला है। चांद से मिलने के लिए रवाना हुआ भारत का चंद्रयान-3 इस दिन चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला है। भारत के इस मिशन पर दुनिया भर की नजरें हैं। इस बीच, खबर यह भी है कि रूस अपना चंद्र मिशन शुरू करने जा रहा है। पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 16:55 IST

सीएम शिंदे के सांसद बेटे ने लोकसभा में पढ़ी हनुमान चालीसा

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में अलग-अलग नजारे देखने को मिले। ऐसे ही एक मामले में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हनुमान चालीसा के कुछ अंश पढ़े, पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 15:36 IST

'आप करें तो रासलीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला'

लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हंगामेदार रही। चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। गोगोई ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल किए और अविश्वास प्रस्ताव लाने की वजह बताई। सदन को संबोधित करते हुए गोगोई ने मणिपुर हिंसा के लिए मणिपुर एवं केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पढें पूरी खबर
AUG 08, 2023 15:33 IST

पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के घटक दलों ने राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की एक टिप्पणी पर उनसे माफी की मांग करते हुए मंगलवार को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। कांग्रेस महासचिव और उच्च सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। रमेश ने कहा कि सदन के नेता गोयल ने विपक्षी को ‘देशद्रोही’ कहकर संबोधित किया और इसके लिए उनकी माफी से कम कुछ स्वीकार्य नहीं है।
AUG 08, 2023 13:59 IST

राहुल गांधी जाएंगे अपने संसदीय क्षेत्र

सूत्रों ने ये दावा किया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 12-13 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। लोकसभा सांसद के रूप में बहाल होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। बीते सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करके उनकी सदस्यता बहाल कर दी है।
AUG 08, 2023 13:56 IST

कमलनाथ ने धीरेंद्र शास्त्री से कही ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि 'महाराज जी ये मत सोचिएगा कि आपने मुझसे छुटकारा पा लिया है और भविष्य में भी आप मुझसे छुटकारा नहीं पा पाएंगे। महाराज जी और मेरा संबंध हनुमान जी का संबंध है।'
AUG 08, 2023 12:17 IST

अविश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस यानी ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि विपक्ष खुद अविश्वास से भरा हुआ है, इसलिए वह संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक में मौजूद भाजपा के एक सांसद के मुताबिक मोदी ने कहा, 'विपक्ष अविश्वास से भरा हुआ है और इसे दिखाने के लिए वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।'
AUG 08, 2023 12:16 IST

डेरेक ओ'ब्रायन के निलंबन पर क्या बोले सांसद महेश जेठमलानी

वर्तमान संसद सत्र के शेष समय के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन के निलंबन पर, राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने कहा कि 'वह इस तरह की कार्रवाई को आमंत्रित कर रहे थे। मुझे लगता है कि उन्हें पहले ही चार बार चेतावनी दी गई थी लेकिन वह नहीं माने। इसलिए, मुझे लगता है कि अध्यक्ष के पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।'
AUG 08, 2023 12:14 IST

अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ लोकसभा में चर्चा शुरू

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी नहीं बल्कि गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री को मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया था। प्रस्ताव पर बहस 8 से 10 अगस्त तक होगी और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को जवाब दे सकते हैं।
AUG 08, 2023 12:11 IST

TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन पूरे सत्र के लिए निलंबित

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। ब्रायन पर यह कार्रवाई उनके 'अमर्यादित आचरण' पर हुई है। राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल ने ब्रायन के निलंबन के लिए प्रस्ताव पेश किया। ब्रायन पर आरोप है कि वह राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित कर रहे थे। इसके बाद राज्यसभा के सभापति ने कहा कि वह उनका नाम ले रहे हैं। गोयल ने कहा कि 'ब्रायन सभापति के निर्देशों बार-बार अवहेलना कर रहे हैं और सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।' इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संसद सिंह उच्च सदन से निलंबित हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 08, 2023 10:55 IST

संजय सिंह ने अमित शाह पर साधा निशाना

आप सांसद संजय सिंह का कहना है, 'देश के गृह मंत्री अमित शाह राघव चड्ढा के पीछे पड़े हैं। जैसे राहुल गांधी की सदस्यता झूठे और बेबुनियाद केस के जरिए छीन ली गई, वैसे ही वे राघव की सदस्यता छीनना चाहते हैं। वे बहुत खतरनाक लोग हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन हम आम आदमी के सिपाही हैं। हम उनसे डरते नहीं हैं। हम उनसे लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे। अगर राघव की सदस्यता छीनी गई तो वह निर्वाचित होकर वापस आएंगे और उनके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।'
AUG 08, 2023 10:51 IST

केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की ये अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को सेवा और सतर्कता विभाग आवंटित करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक फाइल भेजी। दोनों विभाग पहले सौरभ भारद्वाज संभाल रहे थे।