LIVE

7 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार: आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में 2 गैर-कश्मीरियों पर किया हमला एक की मौत, उत्तराखंड विधानसभा में पास हुआ UCC बिल, देश का पहला राज्य बना

आयुष सिन्हाUpdated Feb 7, 2024, 23:20 IST

7 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार: आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में 2 गैर-कश्मीरियों पर किया हमला एक की मौत,  उत्तराखंड विधानसभा में पास हुआ UCC बिल, देश का पहला राज्य बना
7 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार: आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में 2 गैर-कश्मीरियों पर किया हमला एक की मौत, उत्तराखंड विधानसभा में पास हुआ UCC बिल, देश का पहला राज्य बना

ताजा खबर 7 फऱवरी 2024 (Taza Khabar) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाले में ईडी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी किया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब होने के लिए कहा है। बता दें, दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने पर ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बिहार में सत्ता परिवर्तन और जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, भाजपा और जेडीयू 1995 से साथ हैं और अब आगे भी साथ रहेंगी उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से लेकर राहुल गांधी को निशाना बनाया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को भी सामने रखा वहीं अमेरिका में एक और भारतीय छात्र हिंसा का शिकार हुआ है। शिकागो में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक भारतीय छात्र पर हमला किया और उसका फोन लूट लिया। छात्र के परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने और उचित इलाज देने की अपील की है। हैदराबाद के रहने वाले सैयद मजाहिर अली शिकागो के इंडियाना वेस्लीयन विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 7 फरवरी (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें

FEB 07, 2024 23:19 IST

राज्यसभा में प्रधानमंत्री के भाषण पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का भाषण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नहीं था। उन्होंने अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस को कोसा, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 22:08 IST

शरद पवार की पार्टी का नाम अब होगा'NCP शरद चंद्र पवार'

चुनाव आयोग के निर्देश पर शरद गुट ने बुधवार को तय समय-सीमा के भीतर अपनी पार्टी के लिए तीन नामों का विकल्प मुहैया कराया था, इसमें पहला नाम-नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार, दूसरा-नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- शरदराव पवार और तीसरा- एनसीपी-शरद पवार दिया था EC ने उन्हें फिलहाल के लिए पहले नाम के विकल्प को स्वीकृत दे दी है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 22:05 IST

Jharkhand: चतरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार शाम अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस और नक्सलियों के इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं। जबकि आकाश सिंह नामक जवान को भी सीने में गोली लगी है। घायल जवान को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 22:00 IST

आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में 2 गैर-कश्मीरियों पर किया हमला एक की मौत

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी में पंजाब के अमृतसर के एक निवासी की मौत हो गई। हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 20:22 IST

PM Modi और नड्डा से मिलने के बाद क्या बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बिहार में सत्ता परिवर्तन और जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, भाजपा और जेडीयू 1995 से साथ हैं और अब आगे भी साथ रहेंगी, जानें क्या बात हुई
FEB 07, 2024 19:45 IST

उत्तराखंड विधानसभा में पास हुआ UCC बिल, देश का पहला राज्य बना

त्तराखंड विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) बिल को बुधवार को कर दिया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे पेश किया था, जिसके बाद सर्वसम्मति से ध्वनिमत के साथ इस बिल को पास किया गया। अब इस बिल को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, वहां से अनुमति मिलने के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। बता दें, समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 18:39 IST

अब क्या 'चाय का कप' थामेंगे शरद पवार!

चुनाव आयोग द्वारा अजीत पवार के गुट को 'असली' एनसीपी (Real NCP) घोषित किए जाने के बाद शरद पवार (sharad pawar) के एनसीपी गुट ने चुनाव आयोग को तीन नाम और प्रतीक सौंपे हैं, देखें क्या हैं वो
FEB 07, 2024 17:32 IST

दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे बिहार सीएम नीतीश

बिहार के CM नीतीश दिल्ली पहुंचे है और उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई है माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा संभव है, बताया जा रहा है कि नीतीश अमित शाह-जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे, बताते हैं कि नीतीश कुमार आज दो दिन के लिए दिल्ली पहुंचे थे, यहां उनका बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 17:31 IST

शराब घोटाला: केजरीवाल को बड़ा झटका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाले में ईडी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी किया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब होने के लिए कहा है, पढ़ें क्या है ये सारा मामला
FEB 07, 2024 15:25 IST

नोएडा में कुत्तों का मुंह कवर करना हुआ अनिवार्य

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुत्तों के हमले को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कई बार पालतू कुत्ते लोगों पर हमला कर देते हैं, जिसको लेकर पीड़ित और कुत्ते के मालिक के बीच झगड़े की स्थिति बन जाती है। लिहाजा, इस समस्या पर गौर करते हुए गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के पालन के कड़े निर्देश जारी किए हैं, जानें पूरी खबर
FEB 07, 2024 15:22 IST

'रामलला' जैसी प्राचीन विष्णु मूर्ति और एक शिवलिंग कर्नाटक की कृष्णा नदी में मिला

कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है जिसके चारों ओर सभी दसावतार उकेरे हुए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित 'राम लला' की मूर्ति से मिलती जुलती हैं। वहीं, मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 15:03 IST

उत्तराखंड में ऐसा मंसूबा पालने वालों को मिलेगा कठोर दंड

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के जरिए 'हलाला' जैसी कुप्रथाओं को तगड़ी चोट दी है। अब निकाह हलाला जैसा कृत्य आपराधिक श्रेणी में आएगा। आपको समझाते हैं कि आखिर निकाह हलाला है क्या
FEB 07, 2024 15:00 IST

PM Modi Rajya Sabha : जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को घर दिएहमारी सरकार ने गरीबों को घर दिए। तथ्यों को नकारने में किसी का भला नहीं है। विपक्ष ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। हमारी सरकार में एससी-एसटी स्कॉलरशिप में इजाफा हुआ है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 07, 2024 14:00 IST

राशन घोटाला: अब तक ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए TMC नेता शाहजहां शेख

तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के पास ‘सॉल्ट लेक’ इलाके में सीजीओ परिसर स्थित एजेंसी के कार्यालय में ईडी अधिकारियों की एक टीम राज्य के नॉर्थ 24 परगना जिले के तृणमूल नेता का इंतजार कर रही है। मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए शाहजहां को ईडी की ओर से जारी यह दूसरा समन है। ईडी के अधिकारी ने कहा, 'तृणमूल नेता अब तक हमारे कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। हमारे अधिकारी ढेर सारे प्रश्नों के साथ उनका इंतजार कर रहे हैं। अगर वह आज पूछताछ के लिए नहीं आते हैं तो हम कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे।' ईडी ने 24 जनवरी को घोटाले के सिलसिले में तलाशी अभियान के बाद शाहजहां के आवास को सील कर दिया था। इससे पहले, पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों की एक टीम द्वारा संदेशखाली में तृणमूल नेता के आवास में प्रवेश करने की कोशिश किये जाने के दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें एजेंसी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे।
FEB 07, 2024 13:58 IST

राउत का दावा, चुनाव आयोग ने लोकतंत्र की पीठ में छुरा भोंका

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के रूप में मान्यता संबंधी फैसला देकर लोकतंत्र की पीठ में छुरा भोंका है। राउत ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह का अन्याय राकांपा के संस्थापक शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ हुआ है, वैसा अन्याय इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शिवसेना और राकांपा को इसलिए कमजोर किया गया क्योंकि यही दो दल हैं जिन्होंने मराठी ‘अस्मिता’ की रक्षा की और महाराष्ट्र के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। राउत ने कहा, 'चुनाव आयोग ने लोकतंत्र की पीठ में छुरा भोंका है।' उन्होंने दो प्रतिद्वंद्वी गुटों की ओर से राकांपा विधायकों के खिलाफ दायर याचिका पर जारी अयोग्यता कार्यवाही का जिक्र करते हुए कहा, 'अब लोकतंत्र की हत्या के लिए मामला राहुल नार्वेकर (महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष)को सौंपा गया है।'
FEB 07, 2024 13:56 IST

नाश्ते में टोस्ट कम मिलने से नाराज छात्रा ने की आत्महत्या

नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर नाश्ते में टोस्ट कम मिलने पर नाराज होकर बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि भंगेल गांव में रहने वाली कुमारी पूजा (18) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका की मां ने उसे सुबह चाय और टोस्ट खाने के लिए दिया था। उसे टोस्ट थोड़ा कम मिला था। उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
FEB 07, 2024 13:55 IST

ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाना मामले में सुनवाई स्थगित

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाना मामले में सुनवाई 12 फरवरी तक के लिए स्थगित की।
FEB 07, 2024 13:53 IST

प्रेम प्रसंग को लेकर महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने प्रेमी से अपनी पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के हकीमपुर मेघा गांव का रहने वाला महेन्द्र (45) 29 जनवरी को शहर गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत की तो कई टीमें बनाकर जांच शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि महेन्द्र की पत्नी कमलेश का मनोज नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था और जब पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पाया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग में बाधा पैदा करने के लिए महिला के पति की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में आरोपी ने अपने दोस्त विकास त्यागी की मदद ली। उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर महेन्द्र की बगदाद अंसार मार्ग स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में हत्या कर शव स्कूल के गटर मे छिपा दिया और उसके कपड़े जला दिये।
FEB 07, 2024 13:52 IST

भाजपा में शामिल हुए तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद

तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी इस दक्षिणी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में अधिकांश भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अन्नामलाई ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता काफी अनुभवी हैं और सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वे तमिलनाडु में हो रही घटनाओं को देख रहे हैं।
FEB 07, 2024 13:50 IST

शिवसेना नेता पर गोलीबारी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

ठाणे पुलिस ने एक थाने के भीतर भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा शिवसेना के एक नेता पर गोलीबारी की घटना में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान दिवेश उर्फ विकी गणात्रा (37) के रूप में की गयी है जो विधायक का समर्थक है और दो फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही फरार था। उसे मंगलवार को पकड़ा गया। इसके साथ ही इस घटना के संबंध में अभी तक विधायक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने एक सटीक सूचना के आधार पर मंगलवार शाम को गणात्रा को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके से पकड़ा और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। कल्याण पूर्व से विधायक गणपत गायकवाड़ ने दो फरवरी को ठाणे जिले के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस थाने में स्थानीय शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ तथा एक और व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चलायी थी।