देश

Jharkhand: चतरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 09:20 PM IST

Jharkhand News: एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर लौटने के दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग की।

Image

झारखंड में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवान

Photo : ANI

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में बुधवार शाम अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस और नक्सलियों के इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं। जबकि आकाश सिंह नामक जवान को भी सीने में गोली लगी है। घायल जवान को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, जहां गंभीर स्थिति को रांची के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

अभियान में कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियोतरी जंगल में मुठभेड़ हुई है, जिस समय सभी जवान वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ गमहारतरी गांव से लौट रहे थे।

घात लगाकर नक्सलियों नक की फायरिंग

एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर लौटने के दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग की। प्रथम दृष्टया टीएसपीसी दस्ते पर मुठभेड़ को अंजाम देने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुई है। हमारे जवानों ने जांबाजी से नक्सलियों का सामना किया है। एसडीपीओ ने बताया कि वशिष्टनगर जोरी और सदर थाना की संयुक्त टीम वन विभाग के साथ अभियान में गई थी। नक्सलियों ने जोरी और सदर थाना के दो गाड़ियों पर एक साथ हमला बोला था। जिसमे वशिष्टनगर जोरी थाना के एक और सदर के एक जवान शहीद हुए हैं।

मुठभेड़ की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

शहीद सिकंदर सिंह गया, वजीरगंज निवासी सदर थाना और सुकन राम पलामू निवासी वशिष्टनगर थाना में तैनात थे। जबकि यूपी, भभुआ निवासी आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है। आकाश सदर थाना के जवान हैं। शहीद जवान सुकन राम पीटीसी हजारीबाग में एएसआई प्रोमोशन ट्रेनिंग कर रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के बाद आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत एकदिनी झारखंड बंद के घोषणा के बाद वह प्रतिनियुक्ति पर चतरा आया था। इधर नक्सलियों से मुठभेड़ की सूचना के बाद पुलिस महकमें के अधिकारियों से मिलने डीसी अबू इमरान सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सकों को ईलाज में हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article