देश

Vishnu Idol:'रामलला' जैसी प्राचीन विष्णु मूर्ति और एक शिवलिंग कर्नाटक की कृष्णा नदी में मिला

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 03:24 PM IST

Vishnu idol found in Karnataka:कर्नाटक के रायचूर जिले कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति और एक शिवलिंग मिली है, जिले के देवसुगुर गांव के पास नदी पर पुल निर्माण कार्य के दौरान हिंदू देवताओं की सदियों पुरानी मूर्तियों की खोज की गई थी।

Image

कर्नाटक के रायचूर जिले में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है

Vishnu idol found in Karnataka: कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है जिसके चारों ओर सभी दसावतार उकेरे हुए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित 'राम लला' की मूर्ति से मिलती जुलती हैं। वहीं, मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है।

कुछ लोगों ने खोजी गई मूर्तियों की समानताएं अयोध्या के राम मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित राम लला की मूर्ति से भी बताईं, पुरातत्वविदों का मानना है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है।

'मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा'

रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की शोभा रही होगी और संभावित रूप से मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा, उन्होंने कहा- 'मूर्तिकला में भगवान विष्णु के दस अवतारों का प्रतिनिधित्व किया गया है, जिनमें मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि शामिल हैं'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article