Terrorist Attack in Jammu Kashmir Video : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी में पंजाब के अमृतसर के एक निवासी की मौत हो गई। हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, अधिकारियों ने कहा कि बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कुछ अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की पहचान अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई, जिसने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रीनगर के शहीद गुंज इलाके में आतंकियों ने फायरिंग की, एक अधिकारी ने बताया, 'अमृतसर के रहने वाले अमृतपाल सिंह को शाम करीब 7 बजे हब्बा कदल के शल्ला कदल इलाके में आतंकवादियों ने एके राइफल से नजदीक से गोली मार दी।'
उन्होंने कहा कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय रोहित नामक एक अन्य गैर-स्थानीय इस घटना में घायल हो गया, रोहित भी अमृतसर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि रोहित को पेट में गोलियां लगीं और उनका एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है इस बीच, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।
