LIVE
PM Modi Rajya Sabha Speech: पीएम बोले- हमारी सरकार का तीसरा टर्म दूर नहीं है, तब हम और बड़े फैसले लेंगे
PM Modi Rajya Sabha Speech: पीएम बोले- हमारी सरकार का तीसरा टर्म दूर नहीं है, तब हम और बड़े फैसले लेंगे
FEB 07, 2024 15:40 IST
एआई का सबसे अधिक उपयोग भारत में होगा...
एआई का सबसे अधिक उपयोग भारत में होगा। 2047 तक देश स्वर्णिम भारत बनेगा। देश टूरिज्म और आगे बढ़ेगा। हम चलते रहेंगे और देश आगे बढ़ता रहेगा। मैं देश का मिजाज पूरी तरह समझता हूं। देश ने 10 साल का विकास देखा है। हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएंगे। जिनकी गारंटी खत्म हो गई है देश उनकी बात नहीं सुनना चाहता है, देश मोदी की गारंटी देख रहा है।
FEB 07, 2024 15:37 IST
आज देश को प्रतिस्पर्धी सहकारी संघवाद की जरूरत
राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि आज देश को प्रतिस्पर्धी सहकारी संघवाद की जरूरत है। हमारे राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए ताकि वे तेजी से आगे बढ़ें। हमें सकारात्मक मानसिकता के साथ चलने की जरूरत है।
FEB 07, 2024 15:33 IST
देश के विकास के लिए राज्य का विकास
आज भी मेरा मंत्र है देश के विकास के लिए राज्य का विकास। हम राज्यों के विकास से ही देश का विकास कर पाएंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य अगर एक कदम चलता है तो हम दो कदम चलेंगे। मैंने तो हमेशा कहा कि हमारे राज्यों के बीच में सकारात्मक सोच के साथ चलने की जरूरत है।
FEB 07, 2024 15:31 IST
अगले पांच साल में बहुत कुछ बदल जाएगा...
अगले पांच साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बदल जाएगा। अगले पांच साल में सोलर पैनल से बिजली मिलेगी, अगले पांच साल में रिकॉर्ड पेटेंट होंगे। आने वाले पांच साल में आत्मनिर्भर अभियान नई ऊंचाई पर होगा। अगले पांच साल में देश बुलेट ट्रेन देखेगा। सेमीकंडक्टर में भारत आगे होगा। इलेक्ट्ऱॉनिक बाजार में भारत का सामर्थ्य देखेगा।
FEB 07, 2024 15:27 IST
हमारी सरकार का तीसरा टर्म दूर नहीं है
हमने 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। लोगों को गरीबी से बाहर निकालना बेहद जरूरी, उनकी ज्यादा देखभाल जरूरी है। हम अनाज देते हैं और देते रहेंगे। गरीबों का 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होता रहेगा। गरीबों मेरी गांरंटी है और अपनी हर गारंटी पूरी करूंगा। गरीबों को पक्के घर देने का प्रयास जारी रहेगा। मिडिल क्लास और गरीबों को सस्ती दवाएं मिल रही हैं। हमारी सरकार का तीसरा टर्म दूर नहीं है। तीसरे टर्म में और बड़े फैसले लेंगे।
FEB 07, 2024 15:24 IST
पहली बार एनडीए सरकार ने एक आदिवासी बेटी को भारत का राष्ट्रपति बनाया
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस और उसके सहयोगियों को एससी/एसटी और ओबीसी को बड़ी भागीदारी देने में हमेशा कठिनाई होती रही है। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्हें भारत रत्न देने की कोई तैयारी नहीं थी। जब भाजपा के समर्थन से सरकार बनी तो बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। देश में पहली बार एनडीए सरकार ने एक आदिवासी बेटी को भारत का राष्ट्रपति बनाया।
FEB 07, 2024 15:42 IST
कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय संस्कृति और मूल्यों में विश्वास करने वाले लोगों को हीन भावना से देखा जाने लगा... यह नैरेटिव कहां गया, यह दुनिया भली-भांति जानती है। 'मेड इन फॉरेन' को स्टेटस सिंबल बना दिया गया। ये लोग कभी 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' की बात नहीं कर सकते। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हम सभी को 4 सबसे बड़े मुद्दों के बारे में विस्तार से संबोधित किया। हमारी 4 जातियां हैं-युवा, महिलाएं, गरीब और हमारे अन्नदाता। हम जानते हैं कि इनकी समस्याएं और सपने एक जैसे हैं। इन चारों वर्गों की समस्याओं को हल करने के तरीके भी एक जैसे हैं। कांग्रेस के एक मार्गदर्शक अमेरिका में बैठे हुए हैं, जो कांग्रेस परिवार के बहुत करीबी हैं। उन्होंने अभी-अभी संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को छोटा करने का भरपूर प्रयास किया है।
FEB 07, 2024 15:09 IST
पीएम मोदी का राहुल पर तंज
पीएम मोदी का राहुल पर तंज, कहा- कांग्रेस ने युवराज को स्टार्ट-अप बनाकर दे दिया है। न तो लिफ्ट हो रहा है, न लॉन्च हो रहा है।
FEB 07, 2024 15:00 IST
मोदी की गारंटी का दौर है...
मोदी की गारंटी का दौर है, नए भारत का भो है। आउट ऑफ वारंटी चल रहीं दुकानें, खोजें अपनी ठौर है
FEB 07, 2024 15:42 IST
उच्च शिक्षा में एससी-एसटी-ओबीसी छात्रों का नामांकन बढ़ा
लंबे अरसे तक गरीब-पिछड़े-आदिवासी बेटे-बेटियां विश्वविद्यालयों का दरवाजा तक नहीं देख पाते थे। उच्च शिक्षा में एससी नामांकन 44 फीसदी, एसटी नामांकन 65 फीसदी बढ़ा है जबकि ओबीसी वर्ग का नामांकन 45 फीसदी बढ़ा है।
FEB 07, 2024 14:54 IST
हमारी सरकार ने गरीबों को घर दिए
हमारी सरकार ने गरीबों को घर दिए। तथ्यों को नकारने में किसी का भला नहीं है। विपक्ष ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। हमारी सरकार में एससी-एसटी स्कॉलरशिप में इजाफा हुआ है।
FEB 07, 2024 14:51 IST
चार सबसे बड़ी जातियां...युवा, नारी, गरीब और हमारे अन्नदाता
राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में विस्तार से 4 सबसे बड़ी जातियों के विषय में हम सबको संबोधित किया था। ये 4 जातियां हैं - युवा, नारी, गरीब और हमारे अन्नदाता। हम जानते हैं कि इनकी समस्याएं और सपने एक समान है। इन चारों वर्गों की समस्याओं के समाधान के रास्ते भी एक समान ही हैं।
FEB 07, 2024 14:47 IST
PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE
FEB 07, 2024 14:43 IST
FEB 07, 2024 14:42 IST
मोदी ने कहा, नेहरू जी थे आरक्षण विरोधी
एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, मैं अनुवाद पढ़ रहा हूं उन्होंने लिखा था- 'मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता। खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं, जो अकुशलता को बढ़ावा दे, दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।' इसलिए मैं कहता हूं कि वह जन्मजात आरक्षण विरोधी थे।
FEB 07, 2024 14:38 IST
तब पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था...
हमारी ग्रोथ धीमी हो गई है, मंहगाई दर बढ़ रही है- ये यूपीए सरकार के 10 साल पर पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था। देश में व्यापक गुस्सा है, पब्लिक ऑफिस के मिसयूज को लेकर भारी गुस्सा है- ये उस समय के पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था। टैक्स कलेक्शन में भ्रष्टाचार होता है, इसके लिए जीएसटी लाना चाहिए..राशन की योजना में लिकेज होता है, ये भी पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था।
FEB 07, 2024 14:35 IST
FEB 07, 2024 14:34 IST
आजादी के बाद भी गुलामी की मानसिकता क्यों
मैं ये नहीं पूछ रहा कि कांग्रेस को किसने जन्म दिया। आजादी के बाद भी गुलामी की मानसिकता को किसने बढ़ावा दिया। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो अंग्रेजों की बनाई दंड संहिता आपने क्यों नहीं बदली। अंग्रेजों के जमाने के सैंकड़ों के कानून क्यों नहीं बदले। लाल बत्ती कल्चर इतने दशकों बाद क्यों चलते रहे। हमारी सेनाओं में गुलामी के प्रतीक क्यों बने हुए थे, आज हम एक-एक कर हटा रहे हैं। राजपथ को कर्तव्य पथ में बदलने के लिए मोदी का इंतजार क्यों किया गया।
FEB 07, 2024 14:31 IST
कांग्रेस राज में भारी भ्रष्टाचार
कांग्रेस राज में भारी भ्रष्टाचार था, मनमोहन सिंह ने जीएसटी लाने की बात की थी। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की बीमारी के बारे में पता था, इलाज नहीं किया।
FEB 07, 2024 14:30 IST
मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं...
जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह आरक्षण नहीं दिया, सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया, बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, एक परिवार को ही भारत रत्न दिया, वो आज हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं। जिस कांग्रेस के अपने नेता की गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।
