
ताजा खबर, 6 दिसंबर 2023 :तो क्या बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन 'INDIA'?, कहां छिपा है करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी का हत्यारा?
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 6 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब का हर किसी को इंतजार है। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि इन राज्यों में विधनासभा चुनाव लड़ने और जीतने वाले सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है उधर मोदी सरकार ने बुधवार को अवैध इन्वेस्टमेंट बेस्ट चीनी वेबसाइटों पर बड़ा एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन वेबसाइटों के जरिए पार्ट टाइम जॉब ऑफर कर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इन वेबसाइटों की पहचान की थी और इन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी वहीं केंद्र सरकार ने पार्ट टाइम नौकरी धोखाधड़ी में शामिल 100 से अधिक वेबसाइट्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया है। केंद्र ने कहा कि ये वेबसाइट्स अवैध निवेश-संबंधी आर्थिक अपराधों में शामिल रही हैं उधर भारत के एक और दुश्मन को मौत के घाट उतार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान की हत्या कर दी गई है वहीं आंध्र प्रदेश में मिचौंग के कारण भारी नुकसान हुआ है और करीब 700 किलोमीटर की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...