ताजा खबर, हिंदी समाचार, 31 मार्च 2024 : पश्चिम बंगाल में तूफान ने मचाई तबाही; 4 की मौत, पीएम मोदी बोले-'भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये रूकने वाला नहीं'
Bihar Board 10th Result 2024 Live, Check your Result
पश्चिम बंगाल में तूफान ने मचाई तबाही; 4 की मौत
पश्चिम बंगाल में रविवार को तेज तूफान के साथ भारी बारिश हुई। तूफान और बारिश ने ऐसी तबाही मचाई है कि पश्चिम बंगाल में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पश्चिम बंगाल में तूफान से कम से कम 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, साथ ही 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं, पढ़ें पूरी खबरसीकर में गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी उम्मीदवार एवं दो बार के सांसद स्वामी सुमेधानंद के साथ सीकर लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया।इससे पूर्व शाह जयपुर पहुंचे और रोड शो के लिए सीकर जाने से पहले जयपुर के एक होटल में पांच लोकसभा क्षेत्रों दौसा, करौली-धौलपुर, नागौर, चूरू और झुंझुनू के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की, पढ़ें पूरी खबरपाकिस्तान पर अब चीनियों को भरोसा नहीं!
पाकिस्तान में लगातार निशाना बनाए जा रहे चीनी नागरिकों का अब आत्मविश्वास डगमगाने लगा है। पाकिस्तान में समय चीन कई प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है, जिसमें चीन के इंजीनियर और अन्य नागरिक काम कर रहे हैं। इन्हीं को निशाना बनाकर हाल के दिनों में कई हमले हो चुके हैं, जिसमें कई चीनी नागरिक मारे गए हैं, पढ़ें पूरी खबरतेज रफ्तार कार ने कैसे ली एक लड़के की जान, दहला देगा 'मौत का Live Video'
हिमाचल प्रदेश के मंडी से तेज रफ्तार कार के कहर से एक युवा लड़के की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक बेहद तेज रफ्तार कार उस लड़के को टक्कर मारती हुई निकल जाती है, हादसे में लड़के की मौत हो गई, पढ़ें पूरी खबरपुलिस ने गड़चिरोली में बड़े नक्सली कैंप को किया नष्ट
गढ़चिरौली पुलिस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के एक शिविर का भंडाफोड़ किया है और वहां से कुछ जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य सामान जब्त किया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी मिली कि कुछ हथियारबंद नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए चुटिनटोला गांव के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, पढ़ें पूरी खबरक्यों खामोश हैं बिहार के दो बाहुबली? चिराग की चाल से 'OUT' हुए सूरजभान तो...
मोकामा से आने वाले सूरजभान सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव से आउट दिख रहे हैं। सूरजभान सिंह इस समय पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। रालोजपा एनडीए का हिस्सा है, लेकिन एनडीए में इस बार उसे एक भी सीट नहीं मिली है , पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी बोले-'भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये रूकने वाला नहीं'
मेरठ की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है रुकने वाला नहीं है, पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा, पढ़ें पूरी खबरटिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत और 11 घायल
उत्तराखंड के टिहरी में एक कार चंबा की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए, पढ़ें पूरी खबरअप्रैल में कौन-कौन सी कंपनियां ला रहीं IPO, चेक करें लिस्ट
सोमवार से नया वित्त वर्ष 2024-25 शुरू होने जा रहा है। अप्रैल वित्त वर्ष 2024-25 का पहला महीना होगा। यदि आप नये वित्त वर्ष में इक्विटी मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आगामी आईपीओ अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। बीते काफी समय से हर हफ्ते एक साथ कई आईपीओ आ रहे हैं। हालांकि सोमवार से शुरू हो रहे नये कारोबारी हफ्ते में केवल एक आईपीओ खुलेगा, पढें पूरी खबरराहुल गांधी का हमला- 'मोदी जी चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कर रहे कोशिश'
दिल्ली के रामलीला मैदान पर विपक्षी दलों की महारैली चल रही है, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, उद्धव, अखिलेश, तेजस्वी समेत कई दिग्गज दिल्ली में एक मंच पर जुटे हैं, गौर हो कि इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल हुए है, रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- ये संविधान को क्यों मिटाना चाहते हैं, क्योंकि ये आपका धन आपसे छीनना चाहते हैं। मैंने जति जनगणना की बात की, रोजगार की बात की, क्योंकि देश के सामने यही सबसे बड़े मुद्दे हैं, इसलिए अगर आप लोगों ने दम से वोट नहीं दिया, तो इनकी मैच फिक्सिंग सफल हो जाएगी और देश का संविधान खत्म हो जाएगा, पढ़ें पूरी खबरमंच पर पहुंची सोनिया गांधी
इंडिया गठबंधन की महारैली में सोनिया गांधी भी पहुंच चुकी हैं।सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा अरविंद केजरीवाल का मैसेज
इंडिया गठबंधन की महारैली में सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल का मैसेज पढ़कर सुनाया। इस दौरान उन्होंने 6 गारंटियों का ऐलान भी कर दिया।दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली शुरू
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली शुरू हो गई है। इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।रामलीला मैदान पहुंचे राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन की रैली के लिए राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं।राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर दिया भारत रत्न
उत्तराखंड: टेहरी गढ़वाल में कार खाई में गिरी
उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल में डुवाकोटी के पास एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग होकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का झंडा थामने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।मौर्य ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी घोषणा करते हुए यह भी कहा कि अब देखना यह है कि विपक्ष का ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) उनका समर्थन करता है या नहीं।प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नवीनीकरण एवं आशावाद का संदेश हर जगह गूंजेगा।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह दिन हम सभी को एकजुट होने, एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करे। सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं।’’उन्होंने कहा, ‘‘ईस्टर पर, हम आशा करते हैं कि नवीनीकरण और आशावाद का संदेश हर जगह गूंजेगा।’’अपराधों को छुपाने के लिए इकट्ठा हुआ विपक्षी गठबंधन- बीजेपी
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली पर बीजेपी ने निशाना साधा। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ये सभी पार्टियां जो राम मंदिर के विरोधी थीं, जिन्होंने हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश जैसे संकल्प लिए आज अपने पुराने अपराधों को छुपाने के लिए रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं।संजीव बालियान के काफिले पर हमला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीजेपी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर पर हमला हुआ है। यह हमला शनिवार रात किया गया। जानकारी के मुताबिक, अराजक तत्वों ने काफिले के साथ चल रही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, जिससे बीजेपी की कई कार्यकर्ता घायल हो गए।रामलीला मैदान पहुंचने लगे AAP कार्यकर्ता
आंखों पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी
मुरादाबाद: सड़क हादसे में 4 की मौत
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हरिद्वार स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।इंडिया गठबंधन की रैली में सुनीता केजरीवाल होंंगी शामिल
दिल्ली में आज होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी।IPL: चेन्नई के खिलाफ जीत का खाता खोलने उतरेगी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में विशाखापट्टनम में भिड़ंत होगी।दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी
दिल्ली पुलिस ने आज होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सूत्रों ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की लगभग 12 कंपनियां रामलीला मैदान और डीडीयू मार्ग सहित मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में तैनात की जाएंगी।दिल्ली: रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की रैली
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी इंडिया गठबंधन की मेगा रैली होने वाली है। इसमें विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे।बीजेपी ने जारी की 8वीं लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने पंजाब की 6, ओडिशा की 3 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।महाराष्ट्र: भिवंडी में स्क्रैप गोदाम में आग
महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौजूद हैं।पीएम मोदी आज मेरठ से करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। यह यहां बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।असाधारण, सक्षम, नेटवर्क-सेंट्रिक फोर्स के रूप में उभरी IAF, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल AP सिंह
CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दावा- कानूनी प्रक्रियाओं का नहीं हुआ पालन
दिल्ली में ताजा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: इस मार्ग पर धरना प्रदर्शन के कारण जाम की संभावना, वैकल्पिक रूट पर ध्यान दें यात्री
नाप दी जाएगी डॉक्टरों को गिफ्ट देकर दवाईयां बेचने वाली फार्मा कंपनियां! सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र बनाएगा कमेटी
पोर्न और AI जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ कंगना रनौत ने दिल्ली HC का रुख किया, मांगी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा
© 2026 Times Horizon Private Limited
