इलेक्शन

PM Modi Meerut Rally: मेरठ में पीएम मोदी बोले-'भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये रूकने वाला नहीं'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 31, 2024, 06:10 PM IST

PM Modi Meerut Rally: मेरठ की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है रुकने वाला नहीं है, पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा।

Image

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली की

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS

  1. पीएम मोदी ने कहा, 'साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है
  2. '2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी'
  3. उन्होंने नारा दिया- 'आज पूरा देश कह रहा है - तीसरी बार....'

PM Modi Meerut Election Rally: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा। यहां केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल (एस), निर्बल शोषित इंडियन हमारा आम दल (निषाद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्षों के साथ मंच साझा करते हुए मोदी ने राज्‍य में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की और सबको राम-राम (पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभिवादन का तरीका) किया।

मोदी ने कहा, 'मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिये हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नमन करता हूं।'

'मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है'

मेरठ से अपना अलग रिश्ता जोड़ते हुए मोदी ने कहा, 'साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है।''

'2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा।'

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 'कौन सांसद बने, कौन न बने, इसका चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा।'

'आज पूरा देश कह रहा है - तीसरी बार....'

उन्होंने कहा, 'मैं आपको याद कराना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था तब भारत में चारों तरफ गरीबी थी। जब भारत पांचवें नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए और मैं आपको गारंटी देता हूं कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही, साथ ही एक सामर्थ्यवान सशक्त मध्‍यम वर्ग देश को नयी ऊर्जा देगा।''उन्होंने नारा दिया- 'आज पूरा देश कह रहा है - तीसरी बार....' और भीड़ से आवाज आयी- 'मोदी सरकार।'

'अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनेगा, ये लोगों को असंभव लगता था'

अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनेगा, ये लोगों को असंभव लगता था, राम मंदिर भी बना और लाखों लोग दर्शन को जा रहे हैं, ब्रज में कान्हा और राधा के बीच खूब होली खेली, वन रैंक वन पेंशन को लेकर कितने वादे किए, ये लागू होगा हमारे सेना के जवानों ने आशा छोड़ दी थी, ये भी असंभव था, हमने लागू किया, पूर्व सैनिकों को उनके हक का एक लाख करोड़ दिया, तीन तलाक पर कानून भी असंभव लगता था पर हुआ ना

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article