आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026: ममता को अब कांग्रेस की जरूरत पड़ रही है- अधीर ने कसा तंज, मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद
आज की ताजा खबर लाइव, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [CBI फर्जी मार्कशीट], [यूपी चुनाव ], [निर्वाचन आयोग मामला] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: यूपी चुनाव को लेकर कल लखनऊ में यूपी बीजेपी संगठन संबंधित बड़ी बैठक होगी। प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्ति के बाद ये पहली बैठक है केन्द्रीय नेतृत्व के नेताओं और प्रदेश नेतृत्व की। वहीं, जबलपुर में फर्जी मार्कशीट के आधार पर डाक विभाग में नौकरी हासिल करने वाले 8 कर्मचारियों पर सीबीआई ने FIR दर्ज कर 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड से फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए गए थे। इसके अलावा, विपक्षी गठबंधन ’इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख नेता बुधवार को नयी दिल्ली में बैठक करेंगे। पढ़ें- देश और विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026: ममता को अब कांग्रेस की जरूरत पड़ रही है- अधीर ने कसा तंज, मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद
वाराणसी में टोल प्लाजा बंद कराने को लेकर हंगामा
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा 'पाकिस्तानेश्वर महादेव' का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
ममता को अब कांग्रेस की जरूरत पड़ रही है- अधीर ने कसा तंज
बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद
भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल पर बारिश का साया, टीम इंडिया को अभ्यास का भी नहीं मिला मौका
गिर सोमनाथ में बस ट्रक से टकराई, दो की मौत, 16 घायल
बदायूं में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी, गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 150 से अधिक लोगों की मौत
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 19 लोगों की मौत हुई। वहीं, बादल फटने की घटनाओं में कोई मौत दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों ने बताया कि मानसून के मौसम में पहाड़ों पर फिसलन और अन्य हादसों में ऊंचाई से गिरने के कारण सबसे ज्यादा 62 लोगों की जान गई। इसके अलावा, 17 लोगों की डूबने से, 16 लोगों की सांप के काटने से, 10 लोगों की करंट लगने से और 28 लोगों की अन्य कारणों से मौत हुई। मौसम की ताजा स्थिति के बारे में अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। इस दौरान रामपुर में 16.8 मिमी और खदराला में 7.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह तक राज्य में यातायात के लिए 46 सड़कें बंद थीं और 127 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप थे। सड़कों के बंद होने से मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 28 सड़कें बंद थीं। इसके अलावा कांगड़ा में छह, कुल्लू में पांच, लाहौल एवं स्पीति, सिरमौर और ऊना में दो-दो तथा शिमला जिले में एक सड़क बंद थी।
पांच पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, 526 किलो मादक पदार्थ जब्त- अमित शाह
व्यापक नेटवर्क और मादक पदार्थों के संभावित प्राप्तकर्ताओं की पहचान के लिए जांच जारी है। एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय और सहयोग का उदाहरण पेश करने वाले इस 16 दिवसीय अभियान में एक ईरानी नाव भी जब्त की गई।’’ भारतीय तटरक्षक बल ने एक बयान में बताया कि 25 सितंबर को 3,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। खुफिया सूचनाओं के आधार पर तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा से निगरानी की तथा संदिग्ध नाव की पहचान कर उसका पीछा किया। आईसीजी ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ में उच्च गुणवत्ता वाली मेथामफेटामीन और हेरोइन शामिल हैं। नाव, उसके चालक दल और जब्त किए गए मादक पदार्थों को सशस्त्र सुरक्षा के साथ मुंबई लाया गया, जहां संयुक्त पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में शामिल गुजरात एटीएस ने भी पांच पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एटीएस इस अभियान के बारे में बाद में मीडिया को जानकारी देने वाली है। यह जब्ती ऐसे समय हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां समुद्री मार्ग से होने वाली अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के प्रयास तेज कर रही हैं।
भाषा शोभना मनीषा
वाराणसी में टोल प्लाजा बंद कराने पर बवाल, किसानों-पुलिस में झड़प; लाठीचार्ज के बाद कई हिरासत में
किसानों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे की सड़क अभी अधूरी है, इसके बावजूद यहां टोल वसूला जा रहा है। इसी के विरोध में किसानों ने महापंचायत बुलाई थी। महापंचायत के दौरान टोल प्लाजा बंद कराने को लेकर हंगामा बढ़ गया और पुलिस के साथ किसानों की झड़प हो गई।
अखिलेश यादव ने धनराज नाथवानी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, लखनऊ में दाखिल किया नामांकन; बोले- सार्वजनिक जीवन के नए दौर में कदम रखा
धनराज नाथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
पूर्वी दिल्ली के थाना पांडव नगर इलाके में हिट एंड रन का मामला
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के रहने वाले दीपक कुमार जो की डीटीसी बस का कर्मचारी था कल देर रात दीपक अपने स्कूटी से सराय काले खा से कल्याणपुरी जा रहा था तभी पांडव नगर इलाके मैं पीछे से तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अज्ञात वाहन मौके से भाग गया
उधर थाना पांडव नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है वही मृतक की लास को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है
लैंड फॉर जॉब' मामला
जज प्रशांत कुमार करेंगे सुनवाई
लैंड फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे आरोपी हैं लालू यादव , तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबडी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और अमित कात्याल समेत अन्य आरोपियी शामिल हैं।
उज्जैन: शाही मस्जिद हटाने का मामला
आरोपियों के नाम -
ईशान , तैयब मंसूरी , सलमान, कासिम , शेख आसिफ, साहिल, साबिर शेख , अल्पेश, समीर बताए जा रहे है,
शाही मस्जिद हटाने को लेकर हुए उपद्रव में अब तक 8 FIR दर्ज की गई है। 30 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए है। 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। यह कार्रवाई खुद मस्जिद कमेटी के लोगों द्वारा की जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर पहुंचने से पहले स्कूल और देवी तालाब को मिली बम से उड़ाने की धमकी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बुधवार को जालंधर के प्रागपुर में होने वाली रैली से पहले धमकी भरा ईमेल सामने आने का मामला आया है। ईमेल में रैली स्थल और अमित शाह की सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां दी गई हैं। ईमेल में अमित शाह की रैली को निशाना बनाने की बात कही गई है साथ में रैली स्थल पर विस्फोटक लगाने और बसों के जरिए भी धमकी देने जैसे दावे किए गए हैं। ईमेल में अमित शाह की रैली के साथ-साथ देवी तालाब मंदिर, कोर्ट और अन्य स्थानों का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी धमकी दी गई है।
यूपी चुनाव को लेकर कल लखनऊ में बैठक भाजपा की
इस बैठक के प्रमुख एजेंडे हैं
* संगठन मजबूत करने के लिए केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के नेताओं में बेहतर तालमेल हो ताकि चुनाव की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सके
* सहप्रभारियों को प्रदेश में अलग अलग इलाकों की जिम्मेदारी देना
* अगले हफ्ते ब्रज मथुरा में होनेवाली संगठनात्मक बैठक को लेकर चर्चा
* जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को बूथ के हिसाब से संगठन की जिम्मेदारी सौंपना
* सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रस्तावित 7 अक्टूबर को वाराणसी यात्रा की तैयारी के बारे में चर्चा करना
डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट से हासिल की नौकरी: जबलपुर में CBI का बड़ा प्रहार; 8 कर्मचारियों पर FIR के बाद 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीमों ने दबिश देकर कई संदिग्ध व महत्वपूर्ण साक्ष्य और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं।
सीबीआई की प्राथमिक जांच में इस बड़े फर्जीवाड़े और फर्जी मार्कशीट सिंडिकेट का खुलासा हुआ है:
कई राज्यों से बने फर्जी सर्टिफिकेट: आरोपियों ने बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के विभिन्न बोर्ड्स के फर्जी मार्कशीट व प्रमाण-पत्र बनवाए थे।
ऑनलाइन अपलोड किए जाली अंक: नौकरी के आवेदन के दौरान इन बोर्ड्स के जाली प्रमाण-पत्रों में जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर (High Percentages) नंबर दर्शाए गए थे, ताकि मेरिट लिस्ट में आसानी से नाम आ सके।
नियुक्तियां की गईं रद्द: डाक विभाग द्वारा संबंधित शिक्षा बोर्ड्स से जब इन मार्कशीटों का भौतिक व डिजिटल सत्यापन (Verification) कराया गया, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद विभाग ने इन सभी की अस्थाई नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी थीं।
CBI ने फर्जीवाड़ा करने वाले जिन 8 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
मानवेन्द्र सिंह सिकरवार
बद्री प्रसाद यादव
देवेन्द्र सिंह चौहान
राजाबाबू अहिरवार
रमाकांत शर्मा
प्रदीप खरे
सौरभ शर्मा
नयन कुमार
सीबीआई ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की जालसाजी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
एजेंसी का मानना है कि इसके पीछे फर्जी मार्कशीट और जाली दस्तावेज बनाने वाला एक बड़ा अंतरराज्यीय सिंडिकेट (Interstate Syndicate) काम कर रहा है। पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल मुख्य सरगनाओं को बेनकाब करने के लिए सीबीआई की विस्तृत जांच जारी है।
