LIVE

30 मई 2025 हिंदी न्यूज़: कानपुर से PM मोदी ने PAK को लताड़ा, शाह बोले- जम्मू-कश्मीर में नहीं रुकेगा विकास

30 मई 2025 हिंदी न्यूज़ ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भारत के सीडीएस जनरल अनिल चौहान 30 मई से 1 जून 2025 तक सिंगापुर में आयोजित होने वाली शांगरी-ला वार्ता में भाग लेने के लिए सिंगापुर यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा उनके लिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है। नागरिक सुरक्षा की दूसरी मॉकड्रिल "ऑपरेशन शील्ड" अब यह 31 मई को आयोजित की जाएगी। पहले 29 मई को इसका आयोजन होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास नागरिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच तालमेल और प्रतिक्रिया प्रणाली को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा।

Shashank Shekhar MishraUpdated May 30, 2025, 16:02 IST
Follow on Google News
30 मई 2025 हिंदी न्यूज़: कानपुर से PM मोदी ने PAK को लताड़ा, शाह बोले- जम्मू-कश्मीर में नहीं रुकेगा विकास

30 मई 2025 हिंदी न्यूज़: कानपुर से PM मोदी ने PAK को लताड़ा, शाह बोले- जम्मू-कश्मीर में नहीं रुकेगा विकास

30 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भारत के सीडीएस जनरल अनिल चौहान 30 मई से 1 जून 2025 तक सिंगापुर में आयोजित होने वाली शांगरी-ला वार्ता में भाग लेने के लिए सिंगापुर यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा उनके लिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है। नागरिक सुरक्षा की दूसरी मॉकड्रिल "ऑपरेशन शील्ड" अब यह 31 मई को आयोजित की जाएगी। पहले 29 मई को इसका आयोजन होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास नागरिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच तालमेल और प्रतिक्रिया प्रणाली को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा।

  • भारत के CDS जनरल अनिल चौहान आज जाएंगे सिंगापुर

  • 31 मई को होगी सीमावर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल

  • रामपुर में बीएससी के छात्र का दोस्तों ने किया अपहरण, काटी उंगलियां

  • राजस्थान में शनिवार शाम को होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड'

  • सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया

MAY 30, 2025 16:02 IST

PAK में घुसकर आतंकी ठिकानों को किया तबाह: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के रूप में हमारी बेटियों और बहनों का आक्रोश देखा है। हमने पाकिस्तान में सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।
MAY 30, 2025 16:01 IST

जम्मू-कश्मीर में विकास नहीं रुकेगा: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को ‘‘कड़ा और मुंहतोड़’’ जवाब दिए जाने की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू कश्मीर का विकास उकसावे भरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा। शाह ने सीमावर्ती पुंछ जिले से आश्वासन और संकल्प का संदेश देते हुए कहा कि हालिया अशांति के कारण विकास में आई रुकावट क्षणिक है और केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति जल्द ही पुन: अपनी गति पकड़ लेगी।
MAY 30, 2025 14:22 IST

पाकिस्तान में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप

रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में 01:37 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी।
MAY 30, 2025 13:55 IST

कांग्रेस, राजद ने सामाजिक न्याय की आड़ में एससी, एसटी, ओबीसी को धोखा दिया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर सामाजिक न्याय की आड़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को धोखा देने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के ये घटक अब बिहार में ‘‘फिर से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने रोहतास जिले के काराकाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार ने राज्य में अपने पूर्व शासन के दौरान लोगों से उनकी जमीन छीन ली थी।
MAY 30, 2025 13:40 IST

पीएम मोदी 31 मई को करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे। 300 रुपए के सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा।
MAY 30, 2025 12:31 IST

PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी समीर रंजन को पुलिस ने शुक्रवार को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंटू चौधरी को भी गिरफ्तार किया। मंटू को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए इसलिए जरूरी था, क्योंकि समीर रंजन ने जिस मोबाइल फोन से प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी, वह नंबर मंटू चौधरी का ही था। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 30, 2025 11:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट में जनसभा में पहुंचकर लोगों का किया अभिवादन

MAY 30, 2025 10:39 IST

पीएम मोदी के आज रोहतास दौरे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

MAY 30, 2025 10:38 IST

सिक्किम में टूरिस्ट गाड़ी तीस्ता नदी में गिरी, रेस्क्यू जारी

MAY 30, 2025 10:37 IST

हरिद्वार में कबाड़ गोदामों में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

MAY 30, 2025 10:13 IST

कानपुर को मिलेगा 47.5 हजार करोड़ का तोहफा, PM मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट तक का लोकार्पण

पीएम मोदी आज कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन भी करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 30, 2025 09:50 IST

पीएम मोदी ने सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कल शाम अपने रोड शो के बाद बीजेपी ऑफिस में डेढ़ घंटे तक पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान पीएम ने सभी को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। पीएम ने कहा राजनीति में सफल होने के लिए एक हीं मंत्र है धैर्य। दल बदलने वाले जल्दबाजी ना करे सभी को मौक़ा मिलेगा। पाँच लोगों की टोली बनाए, लोगों के साथ पर्व सुख दुख में शामिल रहे। लोगों की समस्याए सुने और विकास कार्यों की जानकारी दें। लोकसभा में जहाँ हारे और कम वोटिंग वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें। पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ़ चुनाव के वक्त हीं नहीं हमेशा लोगों के बीच रहे, कैसे लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। आयुष्मान कार्ड और जन औषधि जैसी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएँ। पीएम ने सांसदों विधायकों से वन टू वन सवाल जवाब भी किया। जनता सरकार के कार्यों से कितना संतुष्ट है इसका फीडबैक ख़ुद लें। पीएम ने बूथ सशक्तिकरण पर ज़ोर देने की बात भी कही। प्रत्येक वोटर से सीधा संपर्क करने का निर्देश दिया।
MAY 30, 2025 09:46 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की

जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी कश्मीर शाखा ने आतंकवादी गतिविधियों की जांच के तहत शुक्रवार को घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी बडगाम, पुलवामा, अवंतीपुरा, कुपवाड़ा, शोपियां और श्रीनगर जिलों में की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को उस खास ‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्लीकेशन’ का इस्तेमाल करते हुए पाया गया जिसका इस्तेमाल आतंकवादी और सीमा पार मौजूद उनके आका करते हैं। ‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्लीकेशन’ एक ऐसा ऐप होता है जो संदेशों को एक विशेष कोड में बदल देता है ताकि कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें न पढ़ सके। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करने वाले इन लोगों के सीमा पार संदिग्ध संस्थाओं के संपर्क में होने का संदेह है।’’ इस संबंध में ताजा रिपोर्ट मिलने तक छापेमारी जारी थी।
MAY 30, 2025 09:46 IST

बलिया में गंगा घाट पर नहाते समय डूबने से तीन लड़कों की मौत

बलिया जिले के दोकटी क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सावन छपरा गांव के विनय गोंड, संदीप गोंड और वसीम बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने-अपने घरों से साइकिल से निकले थे और रास्ते में जगदीशपुर गांव में गंगा घाट पर वे स्नान करने लगे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
MAY 30, 2025 09:45 IST

पठानकोट में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया है। सिंबल पोस्ट के पास बीएसएफ ने बीती रात पकड़े गए घुसपैठिए से पूछताछ भी की। जानकारी के अनुसार, भारत की सीमा में घुसपेठिया घूम रहा था।
MAY 30, 2025 09:14 IST

दिल्ली के डाबरी इलाके में 13 साल की बच्ची की घर में मिली लाश, हत्या का मामला दर्ज

राजधानी दिल्ली के डाबरी थाना इलाके के सीतापुरी में एक 13 साल की बच्ची की घर के अंदर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी पुलिस को शुक्रवार दोपहर में मिली। सूचना मिलते ही डाबरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्ची की लाश घर की तीसरी मंज़िल की छत पर बने एक कमरे में मिली। घटनास्थल पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि आखिरकार बच्ची की हत्या किसने की और हत्या के पीछे की वजह क्या है।
MAY 30, 2025 09:05 IST

3 से 5 जून तक ब्राजील दौरे पर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

3-5 जून को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाले 11 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (IPD) का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर, संसद सदस्य विजय बघेल, संसद सदस्य विवेक ठाकुर, संसद सदस्य शबरी बायरेड्डी, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी शामिल होंगे।
MAY 30, 2025 08:06 IST

लखनऊ में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट, मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश

लखनऊ में कल्याण अपार्टमेंट के पास बंधा रोड पर गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। आरोपी फरहान पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
MAY 30, 2025 08:05 IST

सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया और सीमा पर तैनात जवानों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना करते हुए जनरल द्विवेदी ने सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों को लेकर भी सतर्क बने रहने पर जोर दिया। अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।
MAY 30, 2025 06:41 IST

राजस्थान में शनिवार शाम को होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड'

राजस्थान में नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और मजिस्ट्रेट को शनिवार शाम को प्रदेशभर में ब्लैकआउट करने और मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए हैं। नागरिक रक्षा निदेशालय के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य के सभी 41 जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट किया जाएगा। मोंगा ने कहा कि गृह मंत्रालय के एक हालिया पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा पर स्थित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी जिलों में 31 मई को ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत यह अभ्यास किया जाएगा।