LIVE
ताजा खबर: Taza Khabar, 30 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर: Taza Khabar, 30 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
JUN 30, 2023 20:31 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE : भारतीय प्रधानमंत्रियों की 3 बेंचमार्क अमेरिकी यात्राएं कौन सी हैं
S Jaishankar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनके साथ गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अब तक के भारतीय पीएम की तीन बेंचमार्क अमेरिकी यात्राओं के बारे में बताया है। विदेश मंत्री ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बारे में कहा कि ये तीन यात्राएं-1985 में पीएम राजीव गांधी, 2009 में पीएम मनमोहन सिंह और 2014 की पीएम नरेंद्र मोदी की हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों को नया आकार देने में ये तीनों यात्राएं काफी अहम रही हैं।पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 19:22 IST
गहलोत ने शाह पर कन्हैयालाल मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह मंत्री अमित शाह पर यह झूठ बोलने का आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि अपराधियों को राजस्थान पुलिस ने घटना के चार घंटे के भीतर ही पकड़ लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह को शायद पता होगा कि दोनों आरोपी "सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता" थे, और उन्होंने इस बात की जांच की मांग की कि इन दोनों की मदद करने वाले भाजपा नेता कौन थे। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की पिछले साल 28 जून को दो लोगों ने धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने कन्हैयालाल पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सामग्री पोस्ट करने और इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाया था। अमित शाह ने आज उदयपुर में अपनी रैली में सालों पुराने मामले को याद किया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार (आरोपियों को) पकड़ना ही नहीं चाहती थी और एनआईए ने उन्हें पकड़ लिया। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि शाह ने गलत बयान दिया और झूठ बोला।
JUN 30, 2023 16:34 IST
उदयपुर में गहलोत सरकार पर जमकर बरसे शाह
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अशोक गहलोत सरकार को घेरने और उस पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। भगवा पार्टी के दिग्गज नेता राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को भरतपुर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार को निशाने पर लिया तो आज शुक्रवार को गहलोत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर रहे। पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 16:32 IST
CM योगी ने 76 लोगों को सौंपी आवासों की चाबी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण माफिया से छुड़ाई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं। साथ ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरीबों को उनके आशियाने की चाबी सौंपें। इससे लोगों के मन में सरकार के प्रति नया विश्वास पैदा होगा। यह सुशासन का वह भाव है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ वर्ष पहले की थी। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक भी गरीब को आवास नहीं मिल पाया था। वहीं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद 54 लाख से ज्यादा गरीबों को अपना एक-एक आवास मिल गया है।
JUN 30, 2023 14:02 IST
PM बोले-भविष्य की आहट है अमेरिका में मिला भारत को सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में वे देश सुखी और बलवान हैं जिनके पास ज्ञान है। संस्थानों के संकल्प जब देश के लिए होते हैं दो राष्ट्र विकास करता है। शिक्षण संस्थान देश की उपलब्धियों के प्रतिबिंब होते हैं। पीएम ने ये बातें दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का जो इतना गौरव बढ़ा है। इसकी वजह भारतीय युवाओं की प्रतिभा पर दुनिया का भरोसा बढ़ना है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 14:01 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से रवाना हुआ। जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने झंडा दिखाकर इस जत्थे को रवाना किया। शद्धालुओं के रवाना होने से पहले सिन्हा ने वहां पूजा-अर्चना की। यह दुरूह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। जम्मू से तीर्थयात्री पहले दो बेस कैंपों बालटाल एवं पहलगाम जाएंगे और फिर यहां से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे। जानकारी के मुताबिक अभी तक 3,500 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू पहुंच चुके हैं। जम्मू से बस से रवाना होते समय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने भगवान शिव के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 11:43 IST
पेरिस में लूटपाट, सरकारी भवनों में आग
France Violence : गत मंगलवार को यातायात जांच के दौरान 17 वर्षीय किशोर नाहेल की हुई हत्या के बाद फ्रांस जल उठा है। राजधानी पेरिस सहित अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। पेरिस के कई इलाकों में लूटपाट होने की खबरे हैं। शहरों में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हरकत में आ गए हैं। उन्होंने आज अपने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा मामले में पूरे फ्रांस में अब तक 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 10:55 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: यूसीसी पर विधेयक ला सकती है सरकार
यूसीसी पर बहस के बीच लॉ कमीशन को अब तक 8.5 लाख प्रतिक्रियाएं मिली हैं। बताया जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र में सरकार इस विषय पर बिल पेश कर सकती है।पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 10:52 IST
आज मोईरांग में प्रभावित लोगों से मिलेंगे राहुल गांधी
करीब दो महीने बाद भी मणिपुर में हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। गुरुवार को भी राज्य में कई जगहों पर हिंसा की कई घटनाएं हुईं। कांगपोकपी में दो लोगों की मौत के बाद भीड़ के उग्र होने पर उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। मृत व्यक्ति का शव इंफाल लाए जाने पर वहां भी तनाव फैल गया। प्रदर्शनकारी कर्फ्यू तोड़ते हुए सड़कों पर आ गए और न्याय देने की मांग की। यहां नाराज भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस एवं रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को आंसू गैस छोड़ने पड़े। मणिपुर में ये हिंसा ऐसे समय हो रही है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर वहां पहुंचे हैं।पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 10:51 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: आज DU में होंगे PM मोदी
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के शताब्दी समारोह के समापन मौके पर बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर डीयू प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक कोई भी कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर नहीं आएगा। कार्यक्रम में सभी छात्रों का आना अनिवार्य किया गया है। साथ ही सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच विवि में पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें
JUN 30, 2023 09:10 IST
रेलेव ने सीनियर इंजीनियर को जिम्मेदार ठहराया
Sakshi Ahuja News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से स्कूल टीचर की हुई मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने रेलवे के एक सीनियर इंजीनियर को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली पुलिस इस इंजीनियर से रेलवे परिसर में इलेक्ट्रिक पोल और मीटर के आस-पास फैले बिजली के तारों में पूछताछ करेगी। बता दें कि गत रविवार को 34 वर्षीया साक्षी आहूजा की रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से मौत हो गई। आहूजा छुट्टियां मनाने के लिए निकली थीं। बारिश के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया था। साक्षी ने जलभराव वाले इलाके में कथित तौर पर संभलने के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया। पानी भरा होने के चलते उसमें करंट उतर आया था।
JUN 30, 2023 06:27 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: सेंथिल बालाजी बर्खास्तगी केस में बवाल
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की बर्खास्तगी पर रोक लगी राज्यपाल ने वापस लिया फैसला
JUN 30, 2023 06:26 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: बद्रीनाथ हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी
चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर मलबा हटाने का काम को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। देर रात तक खुलने की संभावना है।
JUN 30, 2023 06:25 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: बांदा में भीषण सड़क हादसा
यूपी के बांदा में भीषण हादसा में ट्रक-कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है।
JUN 30, 2023 06:24 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: चीनी जासूसी गुब्बारे के बारे में जानकारी नहीं
पेंटागन ने बयान में कहा है कि चीनी जासूसी गुब्बारे के पास कोई जानकारी नहीं थी।
JUN 30, 2023 06:23 IST
आज की ताजा खबर 30 जून 2023 LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने जम्मू से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया।
