Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से रवाना हुआ। जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने झंडा दिखाकर इस जत्थे को रवाना किया। शद्धालुओं के रवाना होने से पहले सिन्हा ने वहां पूजा-अर्चना की। यह दुरूह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। जम्मू से तीर्थयात्री पहले दो बेस कैंपों बालटाल एवं पहलगाम जाएंगे और फिर यहां से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे। जानकारी के मुताबिक अभी तक 3,500 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू पहुंच चुके हैं। जम्मू से बस से रवाना होते समय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने भगवान शिव के नारे लगाए।
अमरनाथ यात्रा पर यदि जाने की तैयारी कर रहे हैं या जाने वाले हैं तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इसकी तैयारी आपको पहले से कर लेनी चाहिए। यात्रा के दौरान काफी चलना पड़ता है, इसलिए यात्रा शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
खुद को पूरी तरह से फिट रखें
अमरनाथ यात्रा काफी दुरूह मानी जाती है। इस यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को काफी पैदल चलना पड़ता है। इसलिए आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। यदि आपको ऊंचाई पर चलने में दिक्कत होती है तो आपको इस यात्रा से बचना चाहिए। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को अपनी स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच करानी जरूरी होती है। ऐसे यात्री जिन्हें उच्च रक्त चाप, मधुमेह, हृदय से जुड़ी दिक्कत या अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याएं हैं उन्हें अमरनाथ की यात्रा से बचना चाहिए। इन दिक्कतों के होने के बाद यदि कोई यात्रा पर जाता है तो उसे अपने पास डॉक्टर द्वारा सुझाई गईं दवाएं अपने पास रखनी चाहिए।

Amarnath yatra
दस्तावेजों का रखें ध्यान
यात्रा के दौरान पहचान को लेकर किसी तरह की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्रद्धालुओं को अपने पास अपनी पहचान बताने वाले जरूरी एवं प्रामाणिक पहचान पत्र होना चाहिए। यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेजों को सक्षम अधिकारियों के पास अवश्य जमा करें। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर डॉक्टर से प्राप्त अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र को रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ जमा कराएं। यात्रियों को यह जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि यात्रा शुरू करने एवं चेक प्वाइंट्स से गुजरने के लिए उनके पास परमिट है कि नहीं।

Amarnath yatra
मौसम के हिसाब से कपड़े रखें
त्रा के समय मौसम का मिजाज बनता-बिगड़ता रहता है। इसलिए इसके हिसाब से अपने पास गर्म कपड़े जरूर रखें। बरसात के हिसाब से भी आपके पास कपड़े एवं छतरी होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को अपने पास कुछ गर्म कपड़े, जैकेट, टोपी और दास्ताने रखने चाहिए।

Yatra Amarnath
