देश

उदयपुर में गहलोत सरकार पर जमकर बरसे शाह, बोले-बेरोजगारी और रेप में नंबर 1 है राजस्थान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 30, 2023, 03:06 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023 : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर उदयपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीएम गहलोत उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेप और बेरोजगारी के मामले में राजस्थान का पहला नंबर है।

Image

उदयपुर में गहलोत सरकार पर बरसे अमित शाह।

Photo : ANI

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अशोक गहलोत सरकार को घेरने और उस पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। भगवा पार्टी के दिग्गज नेता राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को भरतपुर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार को निशाने पर लिया तो आज शुक्रवार को गहलोत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर रहे।

गहलोत सरकार पर जमकर बरसे शाह

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर उदयपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीएम गहलोत उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेप और बेरोजगारी के मामले में राजस्थान का पहला नंबर है। यहां आतंकवादियों को छोड़ा जा रहा है। पैगंबर मोहम्मद विवाद मामले में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि यहां की पुलिस ने उसे सुरक्षा नहीं दी।

2023 की जीत से 2024 का रास्ता साफ होगा-शाह

शाह ने कहा कि कन्हैया लाल को पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी और उसकी हत्या कर दी गई। यहां की पुलिस ने उसके हत्यारों को नहीं पकड़ा। वह हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। कन्हैया लाल के हत्यारों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पकड़ा। इन हत्यारों को फांसी होनी चाहिए। शाह ने कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। 2023 की जीत से 2024 का रास्ता साफ होगा और मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

तो कांग्रेस नेताओं को 'पेट में मरोड़’होती है-नड्डा

वहीं, गुरुवार को नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की जाती है और उन्हें नाम से बुलाया जाता है तो कांग्रेस नेताओं को 'पेट में मरोड़’होती है। नड्डा ने कहा, ‘जब विश्व स्तर पर उनकी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की) प्रशंसा होती है तो कांग्रेस उन्हें 'नीच', 'सांप', 'बिच्छू', 'चाय बेचने वाला' कहती है। देश में खाद्य महंगाई पर बात करते हुए नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को 'अनपढ़' करार दिया। भाजपा प्रमुख ने भरतपुर में पार्टी के एक नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को तथा बाद में भरतपुर के नदबई में एक अन्य कार्यक्रम में लोगों को भी संबोधित किया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article