दुनिया

किशोर युवक की हत्या के बाद 'जल' उठा फ्रांस, पेरिस में लूटपाट, सरकारी भवनों में आग, मैंक्रों ने बुलाई आपात बैठक

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 30, 2023, 11:40 AM IST

France Violence : रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि हिंसा को देखते हुए राजधानी पेरिस के अलावा क्लामार्ट, कोमपेन एवं नेएली शहरों में कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू में करने में काफी परेशानी हो रही है। उग्र हुई भीड़ ने एउबेरविलर्स के आरएटीपी डिपो में खड़ी कम से कम 13 बसों में आग लगा दी।

Image

हिंसा की गिरफ्त में फ्रांस के कई शहर।

Photo : AP

France Violence : गत मंगलवार को यातायात जांच के दौरान 17 वर्षीय किशोर नाहेल की हुई हत्या के बाद फ्रांस 'जल' उठा है। राजधानी पेरिस सहित अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। पेरिस के कई इलाकों में लूटपाट होने की खबरे हैं। शहरों में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हरकत में आ गए हैं। उन्होंने आज अपने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा मामले में पूरे फ्रांस में अब तक 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। व्यापक हिंसा को देखते हुए शहरों में 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने फूंक डालीं 13 बसें

रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि हिंसा को देखते हुए राजधानी पेरिस के अलावा क्लामार्ट, कोमपेन एवं नेएली शहरों में कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू में करने में काफी परेशानी हो रही है। उग्र हुई भीड़ ने एउबेरविलर्स के आरएटीपी डिपो में खड़ी कम से कम 13 बसों में आग लगा दी।

France violence

France violence

किशोर युवक की हत्या का वीडियो सामने आया

इस बीच किशोर युवक की हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। अपनी नाराजगी जताने के लिए लोग सड़कों पर आ गए हैं। पुलिस की कोशिशों के बावजूद हिंसा थम नहीं रही है। किशोर को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी को जेल में भेजा गया है।

पूरे फ्रांस में 421 लोग गिरफ्तार

फ्रांस के शहरों में गुरुवार को लूट और आगजनी की घटनाएं बढ़ गईं। फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने बीएफएमटीवी को बताया कि प्रदर्शन मामले में अब तक कम से कम 421 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 242 गिरफ्तारी केवल पेरिस के इलाके में हुई है।

violence in France

violence in France

पेरिस के एक इलाके में पूरे सप्ताह कर्फ्यू

पेरिस शहर के एक इलाके में सप्ताहांत तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू रात नौ बजे शुरू होगा और सुबह छह बजे तक रहेगा तथा यह बृहस्पतिवार रात से सोमवार तक जारी रहेगा।

Paris violence

Paris violence

40,000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

हिंसा के बढ़ते दायरे को देखने के बाद मैंक्रो सरकार ने हजारों अधिकारियों को तैनात करने और उन इलाकों में कार्रवाई करने की बात कही है जहां इमारतों और वाहनों को आग लगाया गया है। हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और लगभग 100 सार्वजनिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों ने अनेक वाहनों को भी आग लगा दी। गृह मंत्री डर्मैनिन ने कहा कि पुलिस व्यवस्था चौगुनी से अधिक की जाएगी और 40,000 तक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अकेले पेरिस क्षेत्र में, तैनात अधिकारियों की संख्या दोगुनी से अधिक 5,000 हो जाएगी।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article