LIVE
ताजा खबर: Taza Khabar, 29 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 मई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 29 मई (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:
MAY 29, 2023 23:58 IST
आखिर क्यों ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं कर पा रही कांग्रेस?
Opposition Unity: कांग्रेस के पास पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक विधायक था। पार्टी बंगाल में उतनी मजबूत भी नहीं है। बंगाल में टीएमसी बनाम बीजेपी की सीधी लड़ाई है। इसके बाद भी ममता बनर्जी की पार्टी ने कांग्रेस के एकलौते विधायक बायरन बिस्वास (Bayron Biswas) को तोड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2023 22:38 IST
राजस्थान में कांग्रेस की कलह को शांत कर पाएंगे राहुल गांधी?
Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच के विवाद को सुलझाने के प्रयास के तहत पार्टी नेतृत्व ने नेताओं के साथ बैठक की। पहले गहलोत ने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की और इसके करीब दो घंटे के बाद पायलट खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2023 21:55 IST
धोनी ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
IPL 2023, MS Dhoni, CSK vs GT Final: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब आईपीएल 2023 के फाइनल के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने एक रिकॉर्ड बना डाला है। टॉस होते ही धोनी ने वो कमाल कर दिया जो अब तक किसी भी क्रिकेटर ने आईपीएल में नहीं किया था, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2023 19:54 IST
Sakshi Murder Case: हत्यारे की नई साजिश का खुलासा
Sakshi Murder Case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2023 19:11 IST
IPL 2023 Final, CSK vs GT Live Cricket Score: चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, गुजरात फाइनल मुकाबले में सीएसके के सामने एक बड़ा टोटल खड़ा करना चाहेगी, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2023 18:07 IST
Congress MLA: बंगाल में शून्य हो गई कांग्रेस!
Congress MLA: बायरन बिस्वास बंगाल के बहुत बड़े बीड़ी कारोबारी हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। वह राज्य में कांग्रेस पार्टी के एकमात्र विधायक थे, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2023 17:33 IST
साक्षी मर्डर केस के हर सवाल का जवाब !
साहिल ने साक्षी के साथ जो किया वो दरिंदगी की हद पार होने जैसा है। एक के बाद एक 20 वार करता है। चाकू इतनी बेरहमी से मारता है कि साक्षी की शरीर के मांस के लोथड़े भी निकल आते हैं, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2023 16:05 IST
साक्षी का हत्यारा साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार
घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, पहले तो आरोपी साहिल ने साक्षी पर चाकू से 20 वार किए और फिर उसके बाद पत्थर से उसका सिर कूच डाला। इस दौरान वहां पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी 16 वर्षीय बालिका की जान बचाने के लिए आगे नहीं आया, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2023 14:22 IST
अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में हिंसा
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले मणिपुर में हिंसा भड़क उठी है। हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच अचानक झड़प और गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें
MAY 29, 2023 14:22 IST
मोदी सरकार के 9 साल
केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं। 30 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद वह दोबारा 2019 में चुनकर आए। इन नौ सालों में मोदी सरकार के नाम कई उपलब्धियां रही हैं। देश को विकास के रास्ते और 'खोए हुए गौरव' को वापस पाने के लिए मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बीते नौ सालों में देश के आर्थिक, सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास एवं उत्थान और देश की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। पूरी खबर पढ़ें
MAY 29, 2023 12:35 IST
जेल में पीटीआई महिला कार्यकर्ताओं से हो रहा रेप-इमरान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के चेयरमैन इमरान खान ने बड़ा दावा किया है। इमरान खान का दावा है कि जेल में बंद पीटीआई की महिला सदस्यों एवं समर्थकों के साथ कथित रूप से बदसलूकी और यहां तक कि उनके साथ बलात्कार किया जा रहा है। इमरान ने सुप्रीम कोर्ट से 'रेप की इन घटनाओं' का तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है।पूरी खबर पढ़ें
MAY 29, 2023 12:34 IST
भिंड में अपाचे हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी ने बताया कि भिंड के एक गांव के एक खेत में अपाचे हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई। सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई है, पायलट और क्रू सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें
MAY 29, 2023 12:33 IST
नौवहन उपग्रह NVS-01 लॉन्च किया
अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के मामले में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को एक नई उड़ान भरी। इसरो के वैज्ञानिकों ने ओडिशा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए एक नौवहन उपग्रह NVS-01 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे अंतरिक्ष में भेजने के लिए सैटेलाइट की उल्टी गिनती रविवार सुबह 7.12 बजे शुरू हो गई।
MAY 29, 2023 12:33 IST
गहलोत-पायलट विवाद का आज हो सकता है समाधान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज राजस्थान के विवाद को सुलझाने के लिए अशोक गहलोत और सचिन पायलट से अलग-अलग मिलेंगे। ये बैठक आज दोपहर बाद कांग्रेस मुख्यालय में होगी। कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब आलाकमान राजस्थान के विवाद का समाधान चाहता है। गहलोत और पायलट के बीच पावर शेयरिंग को लेकर इससे पहले हुई बैक चैनल टॉक परवान नहीं चढ़ सकी थी। लेकिन इस बार राजस्थान को लेकर आलाकमान के रणनीतिकारों का नया फार्मूला तैयार है।पूरी खबर पढ़ें
MAY 29, 2023 08:56 IST
महाकाल लोक कॉरिडोर की 6 देव प्रतिमाएं गिरकर टूटीं
मध्य प्रदेश में रविवार दोपहर बाद आए भीषण आंधी-तूफान ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भारी तबाही मचाई। इस तूफान की चपेट में महाकालेश्वर मंदिर का कॉरिडोर आ गया। सबसे ज्यादा नुकसान कॉरिडोर की सप्त ऋषि प्रतिमाओं को पहुंचा। महाकाल लोक कॉरिडोर की छह मूर्तियां गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्टों के मुताबिक कई मूर्तियों के हाथ एवं सिर टूट गए। रविवार को कॉरिडोर को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे थे लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
MAY 29, 2023 07:52 IST
बड़े शहरों में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केंद्रीय मंत्री
केंद्र की सत्ता में अपने नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को मेगा प्लान बनाया है। केंद्र सरकार के मंत्री सभी राज्यों के प्रमुख शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। इसी क्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बताया जाता है कि इस बैठक में सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें
MAY 29, 2023 06:57 IST
12 जून को पटना में BJP विरोधी दलों की हो सकती है बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की कवायद और तेज कर दी है। नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की रविवार को पटना में हुई बैठक से संकेत मिले हैं कि भाजपा विरोधी दलों की बहुप्रतीक्षित बैठक यहां 12 जून को हो सकती है। हालांकि जदयू के किसी भी वरिष्ठ पदाधिकारी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन बैठक में मौजूद कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री ने किया है।यह भी पढ़ें
MAY 29, 2023 06:18 IST
तुर्किये चुनाव : मौजूदा राष्ट्रपति एर्दोआन ने जीत का दावा किया
तुर्किये के मौजूदा राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने देश में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनाव में रविवार को अपनी जीत का दावा किया। चुनाव के बाद अपनी पहली टिप्पणी में एर्दोआन ने इंस्ताबुल में अपने घर के बाहर प्रचार बस पर समर्थकों से बातचीत की। उन्होंने कहा, “मैं आगामी पांच वर्षों के लिए एक बार फिर से इस देश पर शासन करने की जिम्मेदारी सौंपने के वास्ते अपने राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य का शुक्रिया अदा करता हूं।”
MAY 29, 2023 06:18 IST
पाकिस्तान उच्चायोग ने दिल्ली में अपने स्कूल का संचालन रोका
पाकिस्तान उच्चायोग ने कम दाखिले के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने स्कूल का संचालन रोक दिया है। यह स्कूल उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा जून 2020 में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती करने के बाद इसमें विद्यार्थियों की संख्या काफी घट गई थी।
MAY 29, 2023 06:17 IST
बांद्रा-वर्सोवा सीलिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखा जाएगा : शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई के पश्चिमी हिस्से में निर्माणाधीन बांद्रा-वर्सोवा सीलिंक का नाम हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। शिंदे ने यह भी कहा कि केंद्र की तर्ज पर राज्य स्तर पर दिए जाने वीरता पुरस्कार का नाम भी सावरकर के नाम पर पर रखा जाएगा। सावरकर की जयंती पर नयी दिल्ली में अपने संबोधन में शिंदे ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अपने स्वार्थ के लिए सावरकर को बदनाम कर रहे हैं।
