IPL 2023, MS Dhoni record: आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फाइनल मुकाबले में खेलने उतरीं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को फाइनल मैच बारिश की वजह से आज रिजर्व-डे में जा खिसका था। मुकाबले को देखने के लिए मैदान खचाखच भरा था और इनमें सबसे ज्यादा फैंस की संख्या है चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। धोनी ने आज मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
महेंद्र सिंह धोनी आज जैसे ही आईपीएल फाइनल के टॉस के लिए मैदान में उतरे, उन्होंने एक खास और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। वो आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम 250 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला उनका 250वां मैच है।
धोनी ने इन 250 मुकाबलों में 220 मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं, जबकि 30 मुकाबले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले। धोनी ने पुणे टीम के लिए 2016 और 2017 में मैच खेले थे जब चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के लिए निलंबित थी।
ये हैं आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
1. एम एस धोनी - 250 मैच
2. रोहित शर्मा - 243 मैच
3. दिनेश कार्तिक - 242 मैच
4. विराट कोहली - 237 मैच
5. रविंद्र जडेजा - 225 मैच
