Sakshi Murder Case: दिल्ली के साक्षी मर्डर केस के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच हत्यारे साहिल की साजिश पर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि साहिल ने पुलिस से बचने के लिए हाथ में कलावा बांधा था।
साहिल कलावा बांधकर हिंदू लड़के जैसे दिखना चाह रहा था ताकि वो पुलिस की नजरों से बचा रहे। रिपोर्टों के मुताबिक साहिल कलावा के जरिए अपनी पहचान पहले भी छिपाता रहा है।
वहीं पुलिस के साथ आरोपी की फोटो को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा- "ऐसे अपराधी को बिना हथकड़ी और बिना हथियार के पुलिस अधिकारी कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं। अन्य पुलिस अधिकारी कहां हैं? क्या उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस वाहन में नहीं रखा जाना चाहिए। यह सरासर बेरहमी है। उसके और कसाब के बीच कलावा कॉमन है।"
बता दें कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुत्तबिक साक्षी की पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साक्षी पर साहिल ने चाकू से 16 बार वार किया था। उसके शरीर पर भारी-भरकम चीज से वार किया गया था।
