भोपाल

VIDEO: मध्य प्रदेश के भिंड में अपाचे हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, खेत में उतरा, देखने उमड़े लोग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 29, 2023, 12:20 PM IST

भिंड के एक गांव के एक खेत में अपाचे हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। इसका कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

Image

अपाचे हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग

Apache Helicopter Precautionary Landing: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी ने बताया कि भिंड के एक गांव के एक खेत में अपाचे हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई। सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई है, पायलट और क्रू सुरक्षित हैं।

चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक एस. सक्सेना ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि विमान आपात स्थिति में उतारे जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। भिंड के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस घटना पर बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि वायुसेना के प्रवक्ता इस बारे में जानकारी देंगे।

तकनीकी खराबी आई

जखनौली गांव के पास AH64E अपाचे हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण इसकी आपात लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर का पायलट सुरक्षित है। खेत में उतरे इस हेलिकॉप्टर की तस्वीरें वायरल हो रही है। इसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण इसे देखने उमड़े हैं। हेलिकॉप्टर के चारों तरफ लोग खड़े हैं और उत्सुकता के साथ इसे देख रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article