Sakshi Murder Case: दिल्ली की साक्षी, जिसकी आंखों में कई सपने थे, अभी जिंदगी जीने की कोशिश ही कर रही थी कि साहिल की दरिंदगी ने उसकी जान ले ली। एक 16 साल की लड़की की जिस तरह से साहिल ने हत्या की वो खौफनाक है। हत्या के वीडियो को देखकर हर कोई दहल जाएगा। एक के बाद एक 20 बार चाकूओं से वार, मन नहीं भरा तो मरी हुई साक्षी को पत्थरों से कुचल डाला। इस हत्या की वजह जो कुछ हो, लेकिन इस दरिंदगी को किसी भी सभ्य सामाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। साक्षी की हत्या क्यों हुई, साहिल कौन है और साक्षी की गलती क्या थी ये सब हम आपको इस स्टोरी में बताने जा रहे हैं।
हत्या की पूरी कहानी (Sakshi Murder Case All Detail)
रविवार की रात दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके की रहने वाली साक्षी अपने एक दोस्त के यहां जाने के लिए निकलती है, दोस्त के साथ साक्षी को एक जन्मदिन की पार्टी में जाना होता है। इसी दौरान रास्ते में उसे साहिल मिल जाता है। साहिल से उसकी पुरानी जान पहचान थी। संबंध की बात भी कही जा रही है। साहिल से कुछ बात होती है और साहिल चाकू निकाल कर साक्षी पर हमला बोल देता है। एक के बाद एक कई वार करता है और उसे मार देता है।
दरिंदगी की हद मार
साहिल ने साक्षी के साथ जो किया वो दरिंदगी की हद पार होने जैसा है। एक के बाद एक वो 20 वार करता है। चाकू इतनी बेरहमी से मारता है कि साक्षी की शरीर के मांस के लोथड़े भी निकल आते हैं। इतने से मन नहीं भरता है तो वो एक बड़ा सा पत्थर उठा लाता है और साक्षी की बेजान शरीर पर उसे मार देता है। साक्षी की डेडबॉडी बुरी तरह से कुचल जाती है।
साक्षी को क्यों मारा (Why Sahil Killed Sakshi)
इस हत्या में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर साहिल ने क्यों मारा? अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार दोनों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। दोनों संबंध में थे और पिछले शनिवार दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर साहिल साक्षी पर भड़का हुआ था।
कौन है साहिल (Who is Sahil)
साहिल 20 साल का है और पेशे से एसी मैकेनिक है। दिल्ली में ही रहता है और साक्षी से पुरानी जान पहचान थी। हत्या के बाद साहिल फरार हो गया, जिसके बाद सोमवार को उसे दिल्ली पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।
साक्षी की गलती क्या थी
16 साल की इस लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक ऐसे लड़के पर विश्वास किया जो अपनी पहचान भी छुपाकर रखता था। रिपोर्टों के मुताबिक साहिल हाथ में कलावा बांधता था, हिंदू लड़कों जैसा दिखने की कोशिश करता था। शायद उसके इसी छलावे में साक्षी फंस गई।
