आज की ताजा खबर 27 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News , Hindi Samachar Today updates:दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है, आज सुबह भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया और कोहरे की वजह से विजबिलिटी काफी कम रही। पाकिस्तान से आ रही 300 करोड़ की ड्रग्स को इंडियन कोस्ट गार्ड ने जब्त कर लिया है। गुजरात में पाकिस्तानी बोट से10 पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं आज देशभर के कोविड अस्पतालों का मॉक ड्रिल होगा। स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया राजधानी के सफदरजंग अस्पताल जाएंगे। फिल्मस्टार सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सलमान के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। पढ़ें, आज की अहम और बड़ी खबरें:
आज की ताजा खबर
भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ करने जा रही है। श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आ रही है और दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के साथ-साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन भी होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के इस दौरे पर होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' लगभग 3,000 किलोमीटर की यात्रा के बाद 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो जयंत चौधरी सहित कई गैर-भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया है। हालांकि, दिनेश शर्मा, जिन्होंने योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था मुख्यमंत्री के रूप में भी आमंत्रित किया गया है।
वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए आकलन वर्ष 2022-23 या वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी, लेकिन अब भी कई टैक्सपेयर्स ने इस अवधि के लिए आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है। घबराएं नहीं, आप अब भी ये काम कर सकते हैं।
UP Nikay Chunav : उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच ने बड़ा झटका देते हुए बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने का आदेश दिया। अब OBC आरक्षण रद्द कर दिया गया है। अब निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षति सभी सीटें जनरल मानी जाएंगी।
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में एक 'कट्टर पापी परिवार' है। इनका काम किसानों की जमीन हड़पना और अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को सौंपना है। उन्होंने कहा कि 2008-13 के बीच में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, जिस दौरान 125 बीघा जमीन किसानों से हड़पी गई।
34 साल की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दोनों अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में वे झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। नए साल के मौके पर अनुष्का अपनी फिल्मों के साथ ही बिजनेस पर भी ध्यान दे रही हैं। अनुष्का कई ब्रांड्स की एम्बेसडर भी हैं।
Tunisha Sharma Suicide: बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता ने तुनिषा शर्मा के आत्महत्या मामले में रिएक्ट किया है और इसे बेहद हैरान कर देने वाला बताया है। इसके साथ ही अंकित गुप्ता ने खुलासा किया है कि एक समय पर वह भी डिप्रेशन में थे हालांकि किसी तरह से उन्होंने अपने आप को संभाला था।
चीन में कोविड से बेकाबू हुए हालातों के बाद भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। नए साल से पहले कई राज्यों ने नई गाइडलाइंस जारी की है। कई राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है। कर्नाटक (Karnataka) सरकार ने सोमवार को कई एहतियाती कदम उठाए जिनमें सिनेमाघरों और शिक्षण संस्थानों में मास्क को अनिवार्य बनाना और वृद्धों सहित अधिक खतरे वाली आबादी को भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह शामिल है।
आपको अमेरिका की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें आपको समझ में नहीं आ रहा होगा कि किसी का घर कहां है और घर जाने का रास्ता कहां है। ना घर दिख रहे हैं, ना सड़क दिख रही है। लोगों को अपना घर ढूंढना पड़े तो समझ में नहीं आएगा कि कौन सा घर अपना है और कौन सा घर दूसरे का है। अगर घर मिल भी जाए तो घर में घुसने का रास्ता भी नहीं है। करीब करीब पूरे अमेरिका में यही हाल है। America में Snow बम फूट गया है। वहां भयंकर बर्फीला तूफान आया है।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम (Lord Ram) से की। उन्होंने कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। इसी तरह उनके (Rahul Gandhi) खड़ाऊ लेकर हम UP में आए हैं।
दुनिया भर में कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को 15 दिनों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात किया जाएगा, ताकि विदेश से आने वाले यात्रियों द्वारा कोविड के अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके। दिल्ली सरकार ने कई शिक्षकों को सर्दियों की छुट्टियों में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर तैनात करने का फैसला लिया है। शिक्षकों को 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अतिरिक्त स्टाफ के रूप में तैनात किया जाएगा।
चीन में कोरोना (Corona) विस्फोट के बाद, देश में कोरोना की नई लहर के खतरे को देखते हुए आज सभी सरकारी अस्पतालों मॉकड्रिल (Mock drills) होगी। इसमें कोविड वाले सभी प्राइवेट अस्पताल भी शामिल होंगे। मॉकड्रिल का मकसद अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen), वेंटिलेटर (Ventilator) और बेड्स की उपलब्धता का पता लगाना है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी शीतलहर जारी थी। घने कोहरे के कारण शहर के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई
गुजरात में भारतीय तट रक्षक बलों (Indian Coast Gaurd) ने पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दफाश कर दिया है। गुजरात की समुद्री सीमा के नजदीक कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। इस नाव में हथियार और ड्रग्स भरा था। साथ ही 10 पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़े गए हैं।
IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 27 December 2022: राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में मंगलवार सुबह भी बहुत घना कोहरा (Heavy Fog) छाया रहा। घने कोहरे (Fog) का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है और इसी वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को कैंसिल करना पड़ा है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेतों में शुमार सुपर स्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलमान खान जहां कई सुपरहिट फिल्में देकर आज के समय में बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।
