New Covid Guidelines & Rules for New Year: चीन में कोविड से बेकाबू हुए हालातों के बाद भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। नए साल से पहले कई राज्यों ने नई गाइडलाइंस जारी की है। कई राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है। कर्नाटक (Karnataka) सरकार ने सोमवार को कई एहतियाती कदम उठाए जिनमें सिनेमाघरों और शिक्षण संस्थानों में मास्क को अनिवार्य बनाना और वृद्धों सहित अधिक खतरे वाली आबादी को भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह शामिल है। सरकार ने निर्देश दिया है कि बार, रेस्तरां और पब में केवल उन लोगों को प्रवेश दिया जाए जिन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दो खुराकें ली हैं। एक जनवरी को नए साल का जश्न भी रात एक बजे तक खत्म करने का निर्देश दिया गया है।
महाराष्ट्र
22 दिसंबर को पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइंस जारी की।हालांकि अभी राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं किया गया है। सरकार ने कहा है कि गंभीर बीमारी वाले लोग और वरिष्ठ नागरिक मास्क पहनें। दिशा निर्देशों में लोगों से कहा गया है कि वो पांच नियमों- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीन और कोविड नियमों का पालन करें।उत्तर प्रदेश
पिछले हफ्ते ही राज्य सरकार ने ताजमहल में प्रवेश से पहले कोविड टेस्ट को अनिवार्य बना दिया था। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से आग्रह किया कि वो मास्क पहनें, वैक्सीन लें और कोविड नियमों का पालन करें।
राजस्थान
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो स्कूल, बस स्टॉप्स, रेलवे स्टेशों और सार्वजनिक स्थानों से लोगों के रैंडम सैंपल लेकर जांच करें। सरकार ने प्रदेश के सभी पॉजीटिव केसेज में नये वेरीएंट की पहचान के लिए सैंपल को जीनोम-सिक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं में भेजने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किये हैं।उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की है साथ ही होटलों, रिजॉर्ट और होम स्टे से भी इसका पालन करने का आग्रह किया है। नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि कोर्ट रूम में केवल मास्क पहनकर आएँ।
