देश

समुद्र में पकड़ा गया हथियारों से भरा पाकिस्तानी बोट, 40 किलो ड्रग्स भी बरामद; 10 पाक नागरिक गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 26, 2022, 08:02 PM IST

भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Gaurd) को गुजरात एटीएस की ओर से इसकी खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर 25 और 26 दिसंबर की मध्यरात्रि के दौरान, आईसीजी ने आईसीजीएस अरिंजय के साथ गश्ती में तेजी लाई और पाकिस्तानियों को पकड़ लिया। इस बोट पर भारी मात्रा में हथियार भी मौजूद था।

Image

इंडियन कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी बोट जब्त किया

Photo : ANI

गुजरात में भारतीय तट रक्षक बलों (Indian Coast Gaurd) ने पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दफाश कर दिया है। गुजरात की समुद्री सीमा के नजदीक कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। इस नाव में हथियार और ड्रग्स भरा था। साथ ही 10 पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़े गए हैं।

गुजरात तट पर पकड़े गए इस पाकिस्तानी नाव पर हथियार, गोला-बारूद और लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलोग्राम ड्रग्स लदा था। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी नाव के चालक दल से छह पिस्तौल और 120 राउंड गोलियां बरामद किए हैं। यह भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी तट रक्षक बल ने इसे पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय तट रक्षक को गुजरात के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS), से इस नाव की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके आधार पर 25 और 26 दिसंबर की मध्यरात्रि को आईसीजीएस अरिंजय के साथ तटरक्षक बल समुद्र में तैनात थे।

इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार तड़के एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव 'अल सोहेली' को भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से घुसते हुए देखा। जब भारतीय तटरक्षक ने पाकिस्तानी नाव पर सवार लोगों से पूछताछ शुरू की, तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। जिसके बाद वो भागने की कोशिश भी किए, लेकिन तट रक्षक बल ने उन्हें पकड़ लिया।

Pakistani Boat apprehended

गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिकों के साथ तट रक्षक बल के जवान

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा के पार से ड्रग्स की तस्करी भारत में एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। हालांकि सरकार इसके खिलाफ लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर (HHTI), नाइट विजन डिवाइस (NVD), ट्विन टेलीस्कोप और ड्रोन जैसे निगरानी उपकरणों को तैनात कर रखा है। यही कारण है कि तस्कर कई बार माल के साथ पकड़े गए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article