देश

सलमान खुर्शीद ने भगवान राम से की Rahul Gandhi की तुलना, बोले-राहुल सुपर ह्यूमन, कर रहे है योगी की तरह तपस्या

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 27, 2022, 09:14 AM IST

Salman Khurshid on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना राम से की है। खुर्शीद ने कहा है कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं और राहुल गांधी टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी हैं सलमान खुर्शीद के 'राम', खुर्शीद ने भगवान राम से की राहुल की तुलना
  • खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल गांधी को महामानव बताया
  • हम ठंड से कांप रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, राहुल योगी की तरह तप कर रहे हैं- खुर्शीद

Salman Khurshid on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम (Lord Ram) से की। उन्होंने कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। इसी तरह उनके (Rahul Gandhi) खड़ाऊ लेकर हम UP में आए हैं। अब वह खड़ाऊ यूपी में आ गए हैं तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे। राहुल की तुलना राम से करने वाले खुर्शीद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया है।

खुर्शीद का बयान

यूपी के अमरोहा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, 'राहुल गांधी महामानव हैं। जहां सर्दी में हम लोग जमे जा रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वहीं वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा में) चल रहे हैं। वह एक योगी की तरह ध्यान लगाकर तपस्या कर रहे हैं। कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा राम नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं। हम भी खड़ाऊ लेकर उत्तर प्रदेश में चले हैं। उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई हैं तो राम जी भी पहुंचेंगे, ये हमारा विश्वास है।'

बीजेपी का हमला

सलमान खुर्शीद के बयान को लेकर बीजेपी ने तीखी आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बयान देते हुए कहा, 'सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से की, खुद की तुलना भरत से !! चौंका देने वाला! क्या वह किसी की तुलना दूसरे धर्मों के God से करने की हिम्मत करेंगे? राम जी के अस्तित्व को नकार कर राम मंदिर को रोकना अब हिन्दू आस्था का अपमान! क्या जनेऊधारी राहुल इससे सहमत हैं?'
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात