LIVE

ताजा खबर, 25 अक्टूबर 2023 : अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी 22 जनवरी को करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, पातालकोट एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग

आज की ताजा खबर LIVE

ताजा खबर, 25 अक्टूबर 2023 : अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी 22 जनवरी को करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, पातालकोट एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ये जानकारी साझा की है कि अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। 26 जनवरी से पहले श्रद्धालु मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौजूदा रबी सत्र में किसानों को उचित कीमत पर उर्वरक मुहैया कराने के लिए फॉस्फेटिक और पोटैशिक (पीएंडके) उर्वरकों पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर बुधवार को मंजूरी दे दी उधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बुधवार को झुंझुनूं जिले में आयोजित चुनावी जनसभा से दो बड़ी चुनावी घोषणाएं की गई हैं, पहली महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल मिलेंगे उधर 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को 500 में सिलेंडर मिलेगा वहीं एनसीईआरटी ने सभी किताबों में 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकर कर लिया गया है। ऐसे में अब एनसीईआरटी की किताबों में बच्चों को इंडिया की जगह भारत पढ़ाया जाएगा वहीं मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में मची कलह और बगावती तेवर के बाद पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा है। कांग्रेस ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। पार्टी ने सुमावली, पिपरिया, बडनगर और जावरा सीट पर उम्मीदवार बदल दिए हैं, पढ़ें आज की बड़ी और अहम खबरें

OCT 25, 2023 23:34 IST

भारत कनाडाई नागरिकों की कुछ कैटेगरी के लिए 'वीज़ा सेवाएं' फिर करेगा शुरू

भारत 26 अक्टूबर से कनाडा में कुछ वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू करेगा, इसके उच्चायोग ने बुधवार को कहा, एक ऐसा कदम जो कनाडा में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या के कारण उत्पन्न तनाव को कम कर सकता है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 25, 2023 20:48 IST

अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी 22 जनवरी को करेंगे प्राण प्रतिष्ठा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ये जानकारी साझा की है कि अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। 26 जनवरी से पहले श्रद्धालु मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे, पढें पूरी खबर
OCT 25, 2023 20:31 IST

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी

बिहार के बेगूसराय में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर छत से ईंट फेंके जाने की वजह से बवाल हो गया, जिससे इलाके तनाव फैल गया, वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 25, 2023 19:21 IST

Agra: पातालकोट एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग

आगरा जिले से ट्रेन हादसे से जुड़ी बड़ी घटना सामने आई है। जहां पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के दो कोच में आग लग गई। आग लगने से लोगों में खौफ का मंजर पसर गया और ट्रेन के कोच में चीख-पुकार मच गई, पढ़ें पूरी खबर
OCT 25, 2023 19:20 IST

चेन्नई में 'राजभवन' के बाहर फेंका गया 'पेट्रोल बम'

तमिलनाडु के राजभवन के मुख्य द्वार के सामने बुधवार को पेट्रोल बम फेंका गया पेट्रोल बम फेंकने वाले एक व्यक्ति को अधिकारियों ने तुरंत काबू कर लिया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 25, 2023 16:50 IST

सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा

आगामी रबी 2023-24 सीजन के लिए नाइट्रोजन के लिए 47.02 रु प्रति किलो, फॉस्फोरस के लिए 20.82 रु प्रति किलो, पोटाश के लिए 2.38 रु प्रति किलो और सल्फर के लिए 1.89 रु प्रति किलो सब्सिडी दी जाएगी, पढ़ें पूरी खबर
OCT 25, 2023 16:47 IST

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन की हैवानियत वाला Audio आया सामने

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन की हैवानियत का ऑडियो इजरायल ने किया जारी इसमें आतंकी और उसके पिता के बीच फोन पर हुई बातचीत सामने आई है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 25, 2023 16:08 IST

500 में सिलेंडर और महिलाओं को 10 हजार रुपए, कांग्रेस ने किए बड़े चुनावी वादे

जस्थान में कांग्रेस के 2 बड़े चुनावी वादे किए हैं, पहला महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल मिलेंगे वहीं 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को 500 में सिलेंडर मिलेगा, पढ़ें पूरी खबर
OCT 25, 2023 14:42 IST

NCERT किताबों अब INDIA की जगह भारत

एनसीईआरटी किताबों में अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छात्रों को अब इन किताबों में इंडिया की जगह भारत पढ़ाया जाएगा। किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। एनसीईआरटी पैनल के एक सदस्य सीआई इसाक ने कहा कि यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकर कर लिया गया है।
OCT 25, 2023 14:05 IST

विदेश मंत्री जयशंकर किर्गिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

OCT 25, 2023 14:00 IST

राजस्थान: युवक पर कई बार ट्रैक्टर चढ़ाकर बेरहमी से हत्या

राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र से दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। यहां भूमि विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक पर कई बार ट्रैक्टर चढ़ाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
OCT 25, 2023 13:59 IST

एक्टर राजकुमार राव को चुनाव आयोग ने बनाया नेशनल आइकॉन

लोकसभा और पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। वह लोगों ने वोट डालने की अपील करते नजर आएंगे।
OCT 25, 2023 13:56 IST

छत्तीसगढ़: भाजपा ने 4 अन्य सीटों पर उतारे उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं।
OCT 25, 2023 12:43 IST

26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अक्टूबर को गोवा और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। पीएमओ की ओर से बताया गया है कि पीएम शिरडी के साईबाबा मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। वह यहां मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री ने राज्य में लगभग 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। गोवा में, प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मडगांव में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे और खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों को भी संबोधित करेंगे।
OCT 25, 2023 12:39 IST

इजराइली राजदूत से मिलीं कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली में इजरायली दूतावास में भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की।
OCT 25, 2023 12:38 IST

मप्र चुनाव: कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले उम्मीदवार

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची में बदलावा किया है। पार्टी की ओर से सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को बदला गया हे।
OCT 25, 2023 11:16 IST

एकनाथ शिंदे खुद हमास- संजय राउत

एकनाथ शिंदे के हमास वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे खुद हमास हैं। इससे पता चलता है कि बीजेपी ने आपके दिमाग में कितने गंदे कीड़े डाल दिए हैं।
OCT 25, 2023 10:21 IST

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत हादसे का शिकार

उत्तरांखड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत मंगलवार को हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उन्हें सीने में चोट लगने की खबर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे।
OCT 25, 2023 08:57 IST

हमास को भी गले लगा सकते हैं उद्धव ठाकरे- शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के लिए बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को दफन कर दिया तथा कांग्रेस और समाजवादी दलों से हाथ मिला लिया। शिंदे ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर वे असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ गठबंधन कर लें और वे अपने स्वार्थी उद्देश्यों और कुर्सी के लिए हमास, हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को गले लगा लें।
OCT 25, 2023 08:34 IST

सीट बंटवारे पर 'INDIA' में बिखराव

टिकट बंटवारे पर 'INDIA' के घटक दलों के बीच बात नहीं बन पा रही है। समाजवादी पार्टी के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी आगे भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात