पटना

Bihar News: बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 08:51 PM IST

Begusarai Stone Pelting: बिहार के बेगूसराय में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर छत से ईंट फेंके जाने की वजह से बवाल हो गया, जिससे इलाके तनाव फैल गया, वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Image

बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव

बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया जिसमें एक समुदाय के लोगों के द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई ,जिसमें विसर्जन करने जा रहे कई लोग घायल हो गए, बताया जा रहा है कि बुधवार यानी 25 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन था और कर्पूरी चौक से गुजर रहा था इस दौरान किसी ने मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया।

देखते ही देखते दोनों समुदाय के बीच स्थिति उग्र हो गई, दोनों तरफ जमकर पत्थरबाजी हुई और गुसाई भीड़ ने कई गाड़ी समेत कई दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आज मूर्ति विसर्जन होने वाला और जिस रास्ते से होकर मूर्ति विसर्जन के लिए जाने वाला था उस रास्ते में छह मीट की दुकान थी जिसको जिला प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया था।

भीड़ उग्र हो गई और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे

जब मूर्ति विसर्जन का जूलूस इस रास्ते से होकर गुजर रहा था तभी किसी ने मूर्ति पर पत्थर मार दिया जिसके कारण से भीड़ उग्र हो गई और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गया पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक की है। हालांकि पुलिस की टीम वहां पर मौजूद है और स्थिति नियंत्रित में है इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 6 व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article