दुनिया

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन की हैवानियत वाला Audio आया सामने, बेहद खतरनाक इरादे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 25, 2023, 04:48 PM IST

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन की हैवानियत का ऑडियो इजरायल ने किया जारी इसमें आतंकी और उसके पिता के बीच फोन पर हुई बातचीत सामने आई है।

Image

आतंकी संगठन की हैवानियत का ऑडियो इजरायल ने किया जारी

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन की हैवानियत का वाला ऑडियो Israel Foreign Ministry ने जारी किया है, 7 अक्तूबर को आतंकी संगठन ने 2500 आतंकियों के साथ इजराइल पर जानलेवा हमला किया था, यह हमला इतना अप्रत्याशित था कि इजराइल को संभलने का मौका नहीं मिला और उसके 1400 से ज्यादा लोग मारे गए।

आतंकियों ने 200 से ज्यादा इजराइली और विदेशी नागरिकों को बंधक भी बना लिया, आतंकियों ने इजराइली नागरिकों को न केवल बर्बरता से मारा बल्कि इसके बाद जश्न भी मनाया था। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट X पर आतंकी और उसके पिता के बीच फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की है।

गाजा में इजराइली हवाई हमले बढ़े, जान-माल का भारी नुकसान

इजराइल ने गाजा पट्टी पर मंगलवार को हवाई हमले तेज कर दिए, जिसके कारण ढही आवासीय इमारतों के मलबे में कई परिवार दब गए।

इससे पहले, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीते दिन बड़ी संख्या में फलस्तीनी मारे गए और बमबारी के कारण हुए नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण चिकित्सकीय सेवाएं ठप रहीं।हमास संचालित गृह मंत्रालय ने बताया कि गाजा में इजराइली हवाई हमले रात भर जारी रहे।

बमबारी से मरने वालों की बढ़ती संख्या अप्रत्याशित

दशकों से जारी इजराइली-फलस्तीनी संघर्ष में बमबारी से मरने वालों की बढ़ती संख्या अप्रत्याशित है और जब इजराइली बल हमास उग्रवादियों का खात्मा करने के लिए टैंक और तोपों के साथ संभावित जमीनी हमले करेंगे, तो गाजा में जान-माल का और भारी नुकसान होने की आशंका है।

हमास द्वारा दक्षिणी इजराइल के शहरों में सात अक्टूबर को विनाशकारी हमला किए जाने के बाद से इजराइल ने गाजा की घेराबंदी कर दी है, जिसके कारण 23 लाख लोग भोजन, पानी और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हवाई हमलों के कारण मंगलवार को कम से कम 704 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!