देश

Tamil Nadu: चेन्नई में 'राजभवन' के बाहर फेंका गया 'पेट्रोल बम', बीजेपी ने डीएमके सरकार पर लगाया आरोप

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 25, 2023, 07:23 PM IST

Tamil Nadu News: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Image

तमिलनाडु के राजभवन के मुख्य द्वार के सामने बुधवार को पेट्रोल बम फेंका गया

तमिलनाडु के राजभवन के मुख्य द्वार के सामने बुधवार को पेट्रोल बम फेंका गया पेट्रोल बम फेंकने वाले एक व्यक्ति को अधिकारियों ने तुरंत काबू कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। घटना में बैरिकेड्स और पौधों को नुकसान पहुंचा है।

तमिलनाडु के राजभवन के मुख्य द्वार पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो राज्य के राज्यपाल आरएन रवि का आधिकारिक निवास है कारुका विनोथ नाम के व्यक्ति ने राजभवन के मुख्य द्वार पर दो पेट्रोल बम फेंके।

पुलिस के अनुसार, विनोथ ने सैदापेट कोर्ट के परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों से पेट्रोल चुराया था, जिसके बाद वह राजभवन की ओर चला गया जहां उसने दो बोतलों में पेट्रोल डाला, उनमें आग लगा दी और मुख्य द्वार पर फेंक दिया

बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी

बीजेपी तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि यह घटना 'तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को दर्शाती है।' उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी 'सड़कों पर उतर आए हैं' जबकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 'लोगों का ध्यान भटकाने में व्यस्त हैं।' 'आज राजभवन पर पेट्रोल बम फेंके गए, यह तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है...उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया।

गौर हो कि राष्ट्रपति गुरुवार को चेन्नई जाने वाली हैं, हालाँकि रिपोर्टों में शुरू में दो पेट्रोल बम फेंके जाने का हवाला दिया गया था, पुलिस ने बताया कि 'केवल एक बम का इस्तेमाल किया गया था और इसने आरोपी की अपेक्षा के अनुरूप कोई प्रभाव नहीं डाला।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article