बिजनेस

सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, फॉस्फेटिक और पोटैशिक उर्वरकों पर देगी 22,303 करोड़ की सब्सिडी

Govt Subsidy For P&K Fertilizer: आगामी रबी 2023-24 सीजन के लिए नाइट्रोजन के लिए 47.02 रु प्रति किलो, फॉस्फोरस के लिए 20.82 रु प्रति किलो, पोटाश के लिए 2.38 रु प्रति किलो और सल्फर के लिए 1.89 रु प्रति किलो सब्सिडी दी जाएगी।

Image

फॉस्फेटिक और पोटैशिक उर्वरकों के लिए सरकारी सब्सिडी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार का किसानों को तोहफा
  • 22303 करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी
  • मंत्रिमंडल ने दिखाई हरी झंडी

Govt Subsidy For P&K Fertilizer: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौजूदा रबी सत्र में किसानों को उचित कीमत पर उर्वरक मुहैया कराने के लिए फॉस्फेटिक और पोटैशिक (पीएंडके) उर्वरकों पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर बुधवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को इस फैसले की जानकारी दी।

मंत्रिमंडल ने नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर जैसे विभिन्न मृदा पोषक तत्वों पर पोषण-आधारित सब्सिडी देने का फैसला किया। यह सब्सिडी एक अक्टूबर, 2023 से 31 मार्च, 2024 के मौजूदा रबी फसल सत्र पर लागू होगी।

कितनी मिलेगी सब्सिडी

आगामी रबी 2023-24 सीजन के लिए नाइट्रोजन के लिए 47.02 रु प्रति किलो, फॉस्फोरस के लिए 20.82 रु प्रति किलो, पोटाश के लिए 2.38 रु प्रति किलो और सल्फर के लिए 1.89 रु प्रति किलो सब्सिडी दी जाएगी।

किसानों को पुराने रेट पर मिलेगी बोरी

ठाकुर ने कहा कि डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक पहले की ही तरह 1,350 रुपये प्रति बोरी की दर पर किसानों को मुहैया कराई जाएगी। आगामी रबी सीजन 2023-24 के लिए डीएपी पर 4,500 रु प्रति टन की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाएगी।

वहीं पोटाश म्यूरिएट (एमओपी) की दरों में कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत के किसानों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी हुई कीमतों का असर नहीं पड़ेगा। खाद की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर उन्हें सब्सिडी दी जाएगी।

यूरिया पर एक रु भी नहीं बढ़ा

सरकार की तरफ से यूरिया पर 1 रुपया भी नहीं बढ़ाया गया है। ये फैसला किसानों के हित में लिया गया है ताकि उनकी लागत न बढ़े। दूसरा फ़ैसला जमरानी डैम को लेकर लिया गया है। इसे सिंचाई योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को फायदा होगा। इससे बिजली, पीने का पानी और भूमि की सिंचाई की जाएगी।

जानिए अलग-अलग उर्वरकों के रेट

इन दरों से किसानों को डीएपी 1,350 रु प्रति बैग (बोरी) के पुराने रेट पर मिलती रहेगी। इसी तरह एनपीके (नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम) 1,470 रु प्रति बैग और एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) 550 रु प्रति बैग के पुराने रेट पर मिलेगी। एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) 1,700 रु प्रति बैग के पुराने रेट के बजाय 1,655 रु प्रति बैग के कम रेट पर मिल सकेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article