इलेक्शन

Rajasthan Assembly Elections: 500 में सिलेंडर और महिलाओं को 10 हजार रुपए, कांग्रेस ने किए बड़े चुनावी वादे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 25, 2023, 04:04 PM IST

Congress Election Promises in Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस के 2 बड़े चुनावी वादे किए हैं, पहला महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल मिलेंगे वहीं 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को 500 में सिलेंडर मिलेगा।

Image

राजस्थान में कांग्रेस के 2 चुनावी वादे किए हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बुधवार को झुंझुनूं जिले में आयोजित चुनावी जनसभा से दो बड़ी चुनावी घोषणाएं की गई हैं, पहली महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल मिलेंगे वहीं 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को 500 में सिलेंडर मिलेगा। कांग्रेस पार्टी का वादा है कि अभी तक प्रदेश के 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है वहीं अब 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

बुधवार को प्रियंका गांधी झुंझुनू के दौरे पर थीं, गौर हो कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हैं। राज्य में सत्ता की चाबी बरकरार रखने के लिए चुनावी रण में कांग्रेस के प्रचार अभियान में अब पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जुट गई हैं।

वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के लिए तीन काले कानून लेकर आई थी। उन तीनों कानूनों का देशभर में विरोध हुआ। देश के किसानों ने काले कानूनों के खिलाफ लम्बा आंदोलन किया। पायलट ने कहा कि देश के किसानों के सामने केन्द्र सरकार को झुकना पड़ा।

इससे पहले प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे पर आने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पेज एक्स पर पोस्ट करके आह्वान किया कि प्रदेश की महिलाएं झुंझुनूं की सभा को ध्यान से सुने। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करने वाली है। सीएम ने लिखा कि जो महिलाएं झुंझुनूं की सभा में नहीं पहुंच पाएं। वे अपने मोबाइल पर फेसबुक और यूट्यूब पेज के माध्यम से प्रियंका के संबोधन को सुनें।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने हैं

राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने हैं यहां 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को अन्य चार राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ ही होगी।

घरेलू सिलेंडर महज 500 रुपये में देना भी बड़ी राहत!

माना जा रहा है कि सालाना 10 हजार रुपये देने की घोषणा के बाद राज्य की महिलाओं का बड़ा तबका कांग्रेस के पक्ष में झुक सकता है वहीं घरेलू सिलेंडर महज 500 रुपये में देना भी बड़ी राहत माना जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article