LIVEहिंदी न्यूज़, 24 अगस्त: BRICS शिखर सम्मेलन में PM मोदी-शी जिनपिंग की हुई बात, कार्लसन ने तोड़ा प्रज्ञानंद का विश्व विजय का सपना

हिंदी न्यूज़, 24 अगस्त: BRICS शिखर सम्मेलन में PM मोदी-शी जिनपिंग की हुई बात, कार्लसन ने तोड़ा प्रज्ञानंद का विश्व विजय का सपना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शीघ्र तनाव कम करने के लिए काम करने पर सहमत हुए। चंद्रयान-3 मिशन : इसरो ने कहा कि सभी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं। भारत के 18 वर्षीय स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने फिडे वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट में खिताबी जीत का फैसला गुरुवार को टाइ ब्रेकर के जरिए हुआ। प्रज्ञानंद का विश्व चैंपियन बनने के सपना कार्लसन ने तोड़ दिया। चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह सफलतापू्र्वक उतारकर भारत ने इतिहास रच दिया। अब विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर निकलकर चांद की सतह का अध्ययन भी शुरू कर दिया। चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए अपेक्षाकृत एक समतल क्षेत्र को चुना। उसके कैमरे से ली गयी तस्वीरों से यह पता चला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के तुरंत बाद लैंडिंग इमेजर कैमरा ने ये तस्वीरें कैद कीं। भारत की दुनिया भर में तारीफ हो रही है, देश भर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-
Watch Times Now Navbharat - Hindi News LIVE TV
Balasore Train Accident: स्टेशन पर बिना मंजूरी के लेवल क्रॉसिंग मरम्मत का काम किया गया
ओडिशा के बालासोर में बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास एक लेवल क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर की बगैर मंजूरी तथा गैर अनुमोदित सर्किट रेखाचित्र के आधार पर किया गया था,
पढ़ें पूरी खबरविमान दुर्घटना में ‘वैग्नर ग्रुप' के प्रमुख प्रिगोझिन की मौत की आशंका
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस विमान दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें निजी सैन्य समूह वैगनर के नेताओं की मौत होने की आशंका है। पुतिन ने विमान में सवार लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। विमान में वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी सवार थे।
Chandrayaan-3 मिशन में सारी चीजें दुरुस्तः आया नया VIDEO
इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 के तहत फिलहाल सभी चीजें दुरुस्त हैं। गुरुवार (24 अगस्त, 2023) को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से जानकारी दी गई कि सभी गतिविधियां और प्रणालियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से काम कर रही हैं,
पढें पूरी खबरBRICS शिखर सम्मेलन में PM मोदी-शी जिनपिंग की हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शीघ्र तनाव कम करने के लिए काम करने पर सहमत हुए, जहां पूर्वी लद्दाख में जून 2020 में गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद से काफी तनाव बना हुआ है,
पढ़ें पूरी खबरचंद्रयान-3 : सुनिए चांद पर पहुंचे 'विक्रम लैंडर' की आवाज
भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है वहीं यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) को विक्रम लैंडर के सिग्नल मिले हैं।
पढ़ें पूरी खबरDU Election: दिल्ली विश्वविद्यालय में बजा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है, बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए नामांकन की तारीख 12 सितंबर होगी वहीं 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं,
पढ़ें पूरी खबर दिल्ली के ओखला इलाके के संजय कॉलोनी में बिल्डिंग गिरी
दिल्ली के ओखला इलाके के संजय कॉलोनी में बिल्डिंग गिरी, कई लोग दबे होने की आशंका, फायर और एम्बुलेंस मौके के लिये रवाना
69th National Award: आलिया और कृति की झोली में गिरा बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
69th National Award: 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों के हाथ इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार लगा है। जहां आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाडी और कृति सेनन को 'मिमी' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है।
पढ़ें पूरी खबरकार्लसन ने तोड़ा प्रज्ञानंद का विश्व विजय का सपना, दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष
भारत के 18 वर्षीय स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने फिडे वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट में खिताबी जीत का फैसला गुरुवार को टाइ ब्रेकर के जरिए हुआ। प्रज्ञानंद का विश्व चैंपियन बनने के सपना कार्लसन ने तोड़ दिया।
पढें पूरी खबरहाईकोर्ट में हाजिर हुए झारखंड के DGP और रांची SSP
सुप्रीम कोर्ट के दिवंगत जस्टिस एमवाई इकबाल की जमीन की बाउंड्री को भू-माफिया द्वारा तोड़े जाने के मामले में गुरुवार को राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह और रांची के एसएसपी किशोर कौशल झारखंड हाईकोर्ट में हाजिर हुए,
पढ़ें पूरी खबरRBI ने दी सहूलियतः अब UPI Lite के जरिए कर सकेंगे यह काम, जानिए डिटेल्स
इंटरनेट से महरूम या फिर कमजोर सिग्नल वाले इलाकों के लोगों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ी सहूलियत दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपीआई-लाइट वॉलेट से ऑफलाइन पेमेंट की अधिकतम रकम बढ़ा दी गई है।
पढें पूरी खबर ISRO की अब सूरज से आंख मिलाने की तैयारी
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का जोश हाई है। चंद्र मिशन की कामयाबी के बाद इसरो अब अपने अगले मिशन में जुट गया है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को बताया कि सूर्य मिशन 'आदित्य' के लिए काम जारी है और यह अभियान सितंबर में लान्च होने के लिए तैयार होगा। बता दें कि भारत का चंद्रयान-3 बुधवार की शाम चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सफलता पूर्वक उतर गया। चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला भारत दुनिया का चौथा और साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश है। इसरो की इस कामयाबी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाई है। इसरो अभी कई मिशन पर काम कर रहा है। इनमें से एक आदित्य एल 1 मिशन है।
पूरी खबर पढ़ेंभारतीय कुश्ती महासंघ पर गिरी गाज, वर्ल्ड रेसलिंग ने अनिश्चितकाल के लिए किया सस्पेंड
Wrestling Federation of India membership suspended: भारतीय कुश्ती महासंघ पर गुरुवार को गाज गिरी है। यूनाइटेड वर्ल्ड फेडरेशन ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की सदस्यता अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने का फैसला किया है। यह कार्रवाई डब्ल्यूएफआई द्वारा समय पर चुनाव न करने के चलते हुई है।
पूरी खबर पढ़ेंकुल्लू में भूस्खलन का कहर, ताश के पत्तों की तरह गिरी बहु-मंजिला इमारत
हिमाचल प्रदेश में बारिश एवं भूस्खलन का कहर जारी है। राज्य के कई इलाके भूस्खलन की भीषण चपटे में हैं। इमारतें गिर रही हैं और संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है। सबसे ज्यादा तबाही कुल्लू में हुआ है। यहां पहाड़ों के दरकने एवं भूस्खलन से कई बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हुई हैं। कब और कौन सी इमारत भरभराकर नीचे गिर जाएगी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लोग अपने सामने घरों एवं इमारतों को गिरता हुआ देख रहे हैं। लोगों में दहशत है। प्रकृति के इस कहर से राज्य को अब तक करीब 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।
पूरी खबर पढ़ेंमिजोरम रेल पुल हादसे में 23 मजदूरों के मरने की आशंका
मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने की घटना के दौरान वहां मौजूद 26 मजदूरों में 23 के मारे जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने अब तक 18 शव बरामद किए है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वहां काम करने वाले तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं और ‘‘उनका उपचार’’ हो रहा है जबकि पांच लोग लापता हैं। सभी 26 मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से थे। रेलवे ने कहा कि बुधवार को हुआ यह हादसा गैंट्री (भारी भरकम ढांचे को लाने-ले जाने वाला क्रेननुमा ढांचा) ढहने के कारण हुआ जिसे कुरुंग नदी के ऊपर बन रहे पुल के निर्माण के लिए लगाया गया था। निर्माणाधीन पुल पर हुई घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है जो भैरवी-सैरांग नयी रेलवे लाइन परियोजना के तहत बनने वाले 130 पुलों में से एक है। सभी 18 शवों की पहचान कर ली गई है। इनकी पहचान नब चौधरी, मोजम्मेल हक, नरीम रहमान, रंजीत सरकार, काशिम शेख, समरुल हक, झल्लू सरकार, साकिरुल शेख, मसरेकुल हक, सैदुर रहमान, रहीम शेख, सुमन सरकार, सरीफुल शेख, इंसारुल हक, जयंत सरकार, मोहम्मद जाहिदुल शेख, मनिरुल नादाप और सेबुल मिया के तौर पर हुई है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया पांच मजदूर अब भी लापता हैं। लेकिन उनके जीवित होने की संभावना कम ही है। पांच लापता मजदूरों की पहचान मुजफ्फर अली, साहिन अख्तर, नुरुल हक, सेनौल और आसिम अली के तौर पर हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि मजदूरों के शवों को राज्य लाने की व्यवस्था की जा रही है।
भारतीय वैज्ञानिक की एक बड़ी उपलब्धि- कांग्रेस
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि यह भारतीय वैज्ञानिक की एक बड़ी उपलब्धि है और इसरो ने भारतीय वैज्ञानिक सोच को बहुत ऊंचे मानक पर स्थापित किया है। हम इसरो के सभी वैज्ञानिकों और परियोजना निदेशकों को धन्यवाद देना चाहते हैं। यह देश के लिए एक खुशी का क्षण है।
शी जिनपिंग की 'अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती'
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को 'भारी बेइज्जती' का सामना करना पड़ा है। सम्मेलन में उनके पीछे आ रहे उनके एक अनुवादक को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर उनसे अलग किया और फिर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। जिनपिंग कुछ देर लाल कालीन पर चलते दिखे और फिर पीछे पलटकर देखा। इसके बाद वह आगे बढ़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पूरी खबर पढ़ेंब्रिक्स के भोज में चंद्रयान-3 की खूब चर्चा
चंद्रयान-3 की सफलता ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिया है। भारत के इस चंद्र मिशन की दुनिया भर में चर्चा हो रही है और इसरो को बधाइयां मिल रही हैं। बुधवार को भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सफलतापूर्वक उतरा। इस कामयाबी के साथ वह चंद्रमा के इस अबूझ हिस्से पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। यहां ब्रिक्स के नेताओं ने चंद्रयान-3 की सफलता पर उन्हें बधाइयां दी हैं।
पूरी खबर पढ़ेंशिमला में लैंडस्लाइड का डरावना VIDEO
शिमला के कनलोग से लैंडस्लाइड का हैरान करने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। लैंडस्लाइड होने पर भारी मात्रा में मलबा, पत्थर, पेड़ सब कुछ एक साथ हाइवे पर आ गया। देवदार के पेड़ तो मानों जैसे गाड़ियों पर कहर बनकर टूटे। जिसकी चपेट में एक ट्रक और कई गाड़ियां आ गई। लैंडस्लाइड होने पर स्थिति बहुत कितनी डरावनी थी। इस वीडियों में लोगों की आवाज सुनकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। शिमला में ग्राउंड जीरो पर क्या हालात है।
पढ़ें पूरी खबरVikram से बाहर निकलकर चांद पर टहलने लगा Pragyan
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल और ऐतिहासिक सॉफ्ट लॉन्चिंग के साथ ही इसरो और भारत ने नया इतिहास रच दिया। अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर अहम आंकड़े जुटाएंगे। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर प्रज्ञान, विक्रम लैंडर से नीचे उतर गया और चंद्रमा की सैर की। इसे लेकर इसरो ने ट्वीट किया- "भारत में निर्मित, चंद्रमा के लिए निर्मित, Ch-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की!"
पूरी खबर पढ़ें