Shimla Landslide: शिमला के कनलोग से लैंडस्लाइड का हैरान करने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। लैंडस्लाइड होने पर भारी मात्रा में मलबा, पत्थर, पेड़ सब कुछ एक साथ हाइवे पर आ गया। देवदार के पेड़ तो मानों जैसे गाड़ियों पर कहर बनकर टूटे। जिसकी चपेट में एक ट्रक और कई गाड़ियां आ गई। लैंडस्लाइड होने पर स्थिति बहुत कितनी डरावनी थी। इस वीडियों में लोगों की आवाज सुनकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। शिमला में ग्राउंड जीरो पर क्या हालात है।
जहां एक कंपनी में काम करने वाले ये लोग उस वक्त दहशत में आ गए। जब लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा बहकर तेजी से नीचे आने लगा। माल रोड पर इंदिरा गांधी खेल परिसर के साथ ये इलाका पड़ता है। जहां भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह रहा है। सीढ़ियों पानी इतनी रफ्तार से नीचे आ रहा है। जैसे कोई झरना बह रहा हो...।
मंडी से मनाली जाने वाले सारे रास्ते इस वक्त बंद हैं। हाइवे पर सैंकड़ों गाड़ियां कतार में खड़ी नजर आ रही है। लोग परेशान है कि आखिर कब रास्ता खुलेगा और कब ये लोग अपने गंतव्य तक पुहंच सकेंगे और इनमे सबसे ज्यादा वो लोग परेशान हैं। जो फल और सब्जियां लेकर निकले और बीच रास्ते में ही फंस गए।
लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में भाग रहे हैं। खबर है कि लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से इलाके के कई माकनों में दरार आ गई है और कई मकानों के ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। कैसे हर जगह पानी बहता नजर आ रहा है। सड़कों का नामोनिशान नजर नहीं आ रहा। मानों किसी पहाड़ी नाले में बारिश के मौसम में पानी बह रहा हो। जहां कहीं मकान दिख रहे हैं। वहां भी घरों में सैलाब के साथ बहकर आया मलबा ही मलबा भरा हुआ दिखाई दे रहा है।
