देश

Vikram से बाहर निकलकर चांद पर टहलने लगा Pragyan, 'मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून'

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 24, 2023, 09:31 AM IST

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर चंद्रमा की धूल के शांत होने का इंतजार कर रहा था। करीब ढाई घंटे बाद प्रज्ञान बाहर निकला।

Image

रोवर प्रज्ञान चांद पर उतरा

Rover Pragyan: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल और ऐतिहासिक सॉफ्ट लॉन्चिंग के साथ ही इसरो और भारत ने नया इतिहास रच दिया। अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर अहम आंकड़े जुटाएंगे। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर प्रज्ञान, विक्रम लैंडर से नीचे उतर गया और चंद्रमा की सैर की। इसे लेकर इसरो ने ट्वीट किया- "भारत में निर्मित, चंद्रमा के लिए निर्मित, Ch-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की!"

प्रज्ञान निकला बाहर

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर चंद्रमा की धूल के शांत होने का इंतजार कर रहा था। विक्रम लैंडर के पेट से जुड़े प्रज्ञान रोवर की प्रक्रिया शुरू हुई और वह बाहर आ गया। विक्रम से निकलने वाले प्रज्ञान की पहली तस्वीर भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (Indian National Space Promotion and Authorisation Centre) के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने साझा की है।

शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसने लैंडिंग के लिए चंद्रमा की सतह पर एक समतल क्षेत्र को चुना। फिर इसने लैंडिंग इमेजर कैमरे द्वारा ली गई लैंडिंग साइट की एक तस्वीर भेजी। चंद्रयान 3 लैंडर और MOX-ISTRAC बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया। लैंडर ने उतरते समय लैंडिंग की कुछ तस्वीरें लीं जिन्हें उसने धरती पर भेजा।

रोवर प्रज्ञान के बाहर निकलने की तस्वीरें

फिर लैंडर से रोवर प्रज्ञान के बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हुई। विक्रम से निकले रोवर की पहली तस्वीर धरती पर भेजी गई। इसके बाद प्रज्ञान नीचे उतरा और टहलने लगा। ये तस्वीरें रोमांचित करने वाली थीं। बता दें कि इस सफल लैंडिंग के बाद भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहले ही प्रयास में सफल लैंडिंग का इतिहास रच दिया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article