दिल्ली

DU Election: दिल्ली विश्वविद्यालय में बजा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 22 सितंबर को वोटिंग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 24, 2023, 07:46 PM IST

Delhi Student Union Elections:दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 12 सितंबर नामाकंन करने की आखिरी तारीख है वहीं 22 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा।

Image

22 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा

DUSU Elections Update: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है, बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए नामांकन की तारीख 12 सितंबर होगी वहीं 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद 13 सितंबर को शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों को फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी और 22 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा।

कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2023 का बिगुल बज गया है, डीयू ने बृहस्पतिवार को चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी। मतदान 22 सितंबर को होगा, गौर हो कि कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं।

आचार संहिता भी लागू हो गई है

चुनाव तिथियों की अधिसूचना जारी होते ही अब आचार संहिता भी लागू हो गई है। प्रशासन ने अभी मतगणना की तारीख व समय घोषित नहीं किया है। बताते हैं कि मतदान दो शिफ्टों में होगा, दिन के कॉलेजों में वोट सुबह 8.30 बजे से 1.00 बजे तक डाले जा सकेंगे।

मुख्य मुकाबला छात्र संगठन NSUI और ABBP में

साल 2020, 2021 व 2022 में चुनाव नहीं हो सके थे क्योंकि कोरोना महामारी का प्रकोप था, गौर हो कि इस चुनाव में मुख्य मुकाबला छात्र संगठन NSUI और ABBP में होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article